-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- First Time In 92 Years Test Match In India Ended Without Touch The Total Of 200 In An Innings
भारत में 92 सालों के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, कोई भी टीम नहीं बना सकी 200 रन
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India and South Africa failed to touch 200-run: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में दोनों टीमों ने चार पारियों में 200 रनों का आंकड़ा छू नहीं पाई।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
India and South Africa failed to touch 200-run mark in both their innings: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया पहला टेस्ट तीन दिनों के भीतर ही समाप्त हो गया, जिसमें भारतीय टीम को 30 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 2025 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) विजेता दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेजबान भारत को केवल 35 ओवर में 93 रनों पर सिमट गया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरे दिन के खेल के दौरान गर्दन में चोट लगने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, जिससे टीम की बल्लेबाजी और भी कमजोर पड़ गई।
कोई टीम नहीं छू सकी 200 रनों का आंकड़ा
इस मुकाबले की एक विशेष बात यह रही कि दोनों टीमों की किसी भी पारी में 200 का आंकड़ा नहीं पहुंच सका। टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में ऐसा केवल 12वीं बार हुआ है कि दोनों टीमें अपनी दोनों पारियों में 200 रन का आंकड़ा नहीं छू पाईं और दोनों बार ऑलआउट हो गईं। भारत में ऐसा पहली बार देखने को मिला, जबकि आखिरी बार यह घटना 1959 में ढाका में हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
IND vs ENG ODI Series: भारतीय टीम से नितीश रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर; धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे की हुई एंट्री
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
भारत में पहला टेस्ट मैच दिसंबर 1933 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था, जिसमें सीके नायडू की कप्तानी वाली भारतीय टीम को डगलस जार्डिन की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने 9 विकेट से हराया था।
यह भी पढ़ें: टेम्बा बावुमा ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10 जीत हासिल करने वाले पहले कप्तान बने
मुकाबले का हाल
पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने इस निर्णय को गलत साबित कर दिया। बुमराह ने 14 ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जिससे अफ्रीकी टीम पहली पारी में केवल 159 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि, भारत की बल्लेबाज़ी भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई और 62.2 ओवरों में 189 रन पर ढेर हो गई। केएल राहुल ने 119 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाया।
बावुमा की नाबाद अर्धशतकीय पारी
दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 54 ओवरों में 153 रन बनाए। कप्तान बावुमा 56 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन उनकी टीम के अन्य बल्लेबाज़ विफल रहे। भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य था, जिसे आसानी से हासिल किया जा सकता था। लेकिन अफ्रीकी स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरियों को उजागर कर दिया। पूरी टीम मात्र 35 ओवर में 93 रनों पर ढह गई और भारत को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
First time in 92 years test match in india ended without touch the total of 200 in an innings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FTA के बाद पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा, प्रवासी भारतीयों में उत्साह; बोले- यह हमारे लिए गर्व का क्षण
Jul 07, 2026 | 06:53 PMSawan 2026: सावन के शुभारंभ से पहले घर में रखें ये 6 पवित्र वस्तुएं, शिव कृपा के साथ बढ़ेगी सकारात्मकता
Jul 07, 2026 | 06:39 PMनवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी बोले- अगले 1000 वर्षों का भविष्य तय करेगा भारत
Jul 07, 2026 | 06:33 PMआगरा में गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’: 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा; 14 जुलाई को नवयौवन वेश में देंगे दर्शन
Jul 07, 2026 | 06:30 PMअमरावती में सनसनी: लड़की को ब्रेसलेट देने पर युवक की गर्दन पर उस्तरे से हमला
Jul 07, 2026 | 06:26 PMधीरज धर्म मित्र अरु नारी…चंदा चोरी मामले में चंपत राय का पहला बयान, कहा- मौन धारण किया है, सच सामने आएगा
Jul 07, 2026 | 06:24 PMमहाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
Jul 07, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














