-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Nz Indian Team Not Capitalize On Opportunity Given In Second Test Main Reason For Defeat
IND vs NZ: दूसरे टेस्ट में मिले मौके को भुना नहीं पाई भारतीय टीम, इन 3 वजहों से झेलनी पड़ी शिकस्त
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रनों से हराकर सीरीज को 2-0 से जीत लिया। इस हार के बाद सभी के मन में कई तरह के सवाल आने लगे हैं।

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रनों से हराकर सीरीज को 2-0 से जीत लिया। इस हार के बाद सभी के मन में कई तरह के सवाल आने लगे हैं। क्या इसी माइंडसेट के साथ खेलेगी टीम इंडिया। अपने घर पर स्पिनर को भी खेलने में हो होने लगी है तकलीफ। न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड की टीम ने जैसा प्रदर्शन किया वो वाकई में जीत के लायक था।
दूसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में जल्दी आउट हो जाने के बाद भी भारतीय टीम के पास टेस्ट मैच जीतने का चांस था। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दायित्व ठीक से नहीं पूरा किया, जिस कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड को जल्दी समेटकर भारतीय टीम ने जीत की आस दिलाई थी लेकिन बल्लेबाज स्पिन भी ढंग से नहीं खेल पाए।
दूसरे पारी का तीन टर्निंग मोमेंट, जिसे भुनाकर जीत सकती थी टीम इंडिया
न्यूजीलैंड की पारी को जल्दी समेटना
भारतीय गेंदबाज ने तीसरे दिन खेल शुरू होने के पहले घंटे ही न्यूजीलैंड को ऑलआउट करके सभी की उम्मीदें जगा दी थी। न्यूजीलैंड की टीम 198 रन से आगे खेलते हुए 255 रनों पर आउट हो गई थी। यह भी भारतीय टीम की वापसी ही थी, जिसमें न्यूजीलैंड को 255 रनों पर समेट दिया। जिसके बाद भारत को 359 रनों का लक्ष्य मिला।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
नवभारत विशेष: वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की बादशाहत बरकरार
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने
यह भी पढ़ें : IND vs NZ: आउट होने के बाद विराट कोहली ने गुस्से में तोड़ा अपना बैट, क्या सता रहा है टीम से बाहर होने का डर
यशस्वी की तबाड़तोड़ बल्लेबाजी
यशस्वी जायसवाल ने अपना स्वाभिक खेल खेलते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू किया। अगर यशस्वी के तरह बाकी भारतीय बल्लेबाज भी खेलते तो परिणाम कुछ और रहता। एक तरफ से यशस्वी रन भी बना रहे थे और टिक कर भी खेल रहे थे। लेकिन दूसरे छोर से कोई भी उनका साथ नहीं दे रहे थे। एक समय भारतीय टीम की स्थिति अच्छी लग रही थी, जब यशस्वी के साथ शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजों को अप्रोच में चेंज आया और वहीं से मैच हाथ से छूटता गया।
मध्यक्रम का ना चलना सबसे बड़ी परेशानी
भारतीय टीम को अभी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है। मध्यक्रम में किसी भी टीम के बल्लेबाज अगर नहीं चलते हैं तब दवाब पूरी तरह टीम पर आ जाती है। ठीक ऐसा ही हुआ भारतीय टीम के साथ। अच्छी शुरुआत के बाद भी भारतीय टीम इस मैच को जीतने में सफल नहीं हो सकी। भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा चिंता विराट कोहली का फॉर्म बना हुआ है। कोहली ने पिछले कुछ मैचों में कोई ऐसा प्रदर्शन नहीं किया है जिसे याद रखा जाए। स्पिन के सामने उनके कमजोरी उजागर होने के बाद कोई भी टीम विराट को सामने स्पिनर लगा देती है और उनका विकेट आसानी से मिल जाता है।
Ind vs nz indian team not capitalize on opportunity given in second test main reason for defeat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कई बार अयोध्या गए, फिर भी नहीं लगी भनक’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज
Jun 28, 2026 | 04:07 PMगोरेगांव की 33 आंगनवाड़ियां जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
Jun 28, 2026 | 04:04 PMनागपुर में बनेगा ‘बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स’! नितिन गडकरी और प्रशासन का मेगा प्लान तैयार
Jun 28, 2026 | 04:04 PM‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
Jun 28, 2026 | 03:59 PMभंडारा में बारिश की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता, खरीफ बुआई ठप
Jun 28, 2026 | 03:57 PMनासिक में दर्दनाक हादसा; कार की टक्कर से मध्यप्रदेश के मजदूर दंपत्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Jun 28, 2026 | 03:53 PMनाले पर अतिक्रमण से फैक्ट्रियों व स्कूलों में भरा था 3 फीट पानी, नुकसान के बाद भी नहीं जागा नागपुर प्रशासन
Jun 28, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














