
गिल और रोहित (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने 252 रनों का लक्ष्य रखा। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में यह पहली पारी में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत को इस स्कोर का पीछा करना है। भारत इस लक्ष्य का हासिल करके इतिहास रच सकता है।
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ किया है। इस टूर्नामेंट के दूसरे सीजन 2000 में न्यूजीलैंड ने 265 रन बनाकर भारत को 4 विकेट से हराया। उस समय इस टूर्नामेंट को नॉकऑउट ट्रॉफी कहा जाता था। लिस्ट में दूसरा बेस्ट स्कोर अफ्रीका के नाम है। अफ्रीका ने 1998 में उद्घाटन संस्करण में वेस्टइंडीज के खिलाफ चार विकेट शेष रहते 246 रनों का पीछा किया था। 2002 में इसका नाम बदले जाने के बाद से किसी भी टीम ने खिताब जीतने के लिए 250 रनों से अधिक का पीछा नहीं किया है।
2017 के संस्करण को छोड़कर जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 338/4 रन बनाए थे। तब किसी भी टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 300 से अधिक रन नहीं बनाए हैं। टूर्नामेंट में मैच अक्सर कम स्कोर वाले रहे हैं। जबकि कुछ मौकों पर जैसे 2002, 2006 और 2013 में बारिश ने संभावित रूप से उच्च स्कोर वाले मुकाबलों को खराब कर दिया है।
1998 (ICC नॉकआउट): दक्षिण अफ्रीका 248/6 (47 ओवर) ने वेस्टइंडीज 245 (49.3 ओवर) को 4 विकेट से हराया।
2000 (ICC नॉकआउट): न्यूजीलैंड 265/6 (49.4 ओवर) ने भारत 264/6 (50 ओवर) को 4 विकेट से हराया।
2002 (ICC चैंपियंस ट्रॉफी): श्रीलंका 244/5 (50 ओवर) और 222/7 (50 ओवर) और भारत 14/0 (2 ओवर) और 38/1 (8.4 ओवर) को सह-चैंपियन घोषित किया गया।
2004 (ICC चैंपियंस ट्रॉफी): वेस्टइंडीज 218/8 (48.5 ओवर) ने इंग्लैंड 217 (49.4 ओवर) को 2 विकेट से हराया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2006 (ICC चैंपियंस ट्रॉफी): ऑस्ट्रेलिया 116/2 (28.1 ओवर) ने वेस्टइंडीज 138 (30.4 ओवर) को 8 विकेट से हराया (डी/एल विधि)।
2009 (ICC चैंपियंस ट्रॉफी): ऑस्ट्रेलिया 206/4 (45.2 ओवर) ने न्यूजीलैंड 200/9 (50 ओवर) को 6 विकेट से हराया।
2013 (आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी): भारत 129/7 (20 ओवर) ने इंग्लैंड 124/8 (20 ओवर) को 5 रनों से हराया।
2017 (आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी): पाकिस्तान 338/4 (50 ओवर) ने भारत 158 (30.1 ओवर) को 180 रनों से हराया।






