-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shreyas Iyer Return Deley In Competitive Cricket Due To Weight Loss
BCCI के चयनकर्ताओं का बढ़ा सिरदर्द, श्रेयस अय्यर की वापसी टली; न्यूजीलैंड सीरीज के लिए नहीं है फिट
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Shreyas Iyer: न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की वापसी टल गई है। पेट की चोट के बाद वज़न और ताकत कम होने से BCCI मेडिकल टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया)
Shreyas Iyer Return Deley in Competitive Cricket: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वापसी में अभी और समय लगेगा। श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई सीओई ने अभी पूरी तरह से फिट घोषित नहीं किया है। पहले उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अय्यर की वापसी हो सकती है। लेकिन अब उनकी यह वापसी टलती नजर आ रही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ शुरू होने में अब 10 दिन से भी कम समय बचा है, लेकिन इससे पहले स्टार भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका लगा है। तेज़ी से वजन घटने के कारण उनकी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी फिलहाल टलती नज़र आ रही है।
9 जनवरी को आएगा रिपोर्ट
पहले योजना थी कि श्रेयस अय्यर मंगलवार को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से बाहर आ जाएंगे, लेकिन अब वह अपने ‘रिटर्न टू प्ले’ प्रोग्राम को पूरा करने के लिए कम से कम एक और हफ़्ते तक वहीं रहेंगे। हालांकि वह बिना किसी परेशानी के बल्लेबाज़ी कर पा रहे हैं, लेकिन पेट की चोट के चलते तेज़ी से वजन कम होने से उनकी शारीरिक ताकत अभी अपने आदर्श स्तर पर नहीं पहुंच पाई है। आने वाले दिनों में इसी पहलू पर खास ध्यान दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
चोट के कारण 6 किलो वजन हुआ कम
चोट के कारण श्रेयस अय्यर का लगभग छह किलो वजन कम हो गया था। भले ही उन्होंने कुछ वजन वापस हासिल कर लिया हो, लेकिन मांसपेशियों में आई कमी की वजह से उनकी ताकत अब भी ऑप्टिमल लेवल से नीचे है।
यह भी पढ़ें: दीप्ति शर्मा ने मेगन शूट का रिकॉर्ड तोड़ा, T20I में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि उनकी बल्लेबाज़ी में कोई समस्या नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में लगी चोट के बाद उनका करीब छह किलो वजन कम हो गया था। हालांकि उन्होंने कुछ वजन बढ़ाया है, लेकिन मांसपेशियों में कमी आई है, जिससे उनकी पूरी ताकत पर असर पड़ा है। मेडिकल टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती, क्योंकि वह वनडे सेटअप में बेहद अहम खिलाड़ी हैं। इस वक्त उनकी पूरी तरह से रिकवरी सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।
विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट में करेंगे वापसी
इससे पहले की रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अय्यर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले, 3 और 6 जनवरी को विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थे। हालांकि अब उनकी वापसी में देरी हो गई है और उम्मीद है कि उन्हें जरूरी मेडिकल क्लीयरेंस 9 जनवरी तक ही मिल पाएगा। यह तारीख वनडे सीरीज से दो दिन पहले और विजय हज़ारे ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों से तीन दिन पहले की है। अब अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट राउंड में ही खेलते दिखेंगे।
Shreyas iyer return deley in competitive cricket due to weight loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














