- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Eng Mohammed Shami Jasprit Bumrah To Miss England Test Series
टीम इंडिया का होगा बेड़ा गर्क? पहले रोहित-विराट ने दिया धोखा, अब इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे शमी और बुमराह!
- Written By: मृणाल पाठक
रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही टीम इंडिया को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में अब खबरें आ रही है कि शमी और बुमराह भी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटके पर झटके लग रहे हैं। पहले कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया, उसके बाद बल्लेबाज विराट कोहली ने भी संन्यास लेकर टीम का साथ छोड़ दिया। अब खबरें हैं कि इंग्लैंड दौरे से मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह भी बाहर हो सकते हैं।
शमी और बुमराह के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबर ने क्रिकेट फैंस के बीच खलबली पैदा कर दी है। अभी तक टेस्ट टीम का कप्तान भी तय नहीं हुआ है कि इस खबर ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। क्योंकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर भी संशय बना हुआ है, ऐसे में शमी और बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज भी इस दौरे पर नहीं जाएंगे तो टीम इंडिया का क्या होगा?
इंग्लैंड की धरती पर तेज गेंदबाजों की काफी अहमियत होती है, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह दोनों ही काफी अनुभवी गेंदबाज हैं। लेकिन, अब कुछ मीडिया की खबरों में बताया जा रहा है कि शमी फिटनेस के कारण इस दौरे से बाहर हो सकते हैं, जबकि बुमराह भी इसी वजह से पूरे 5 मैच नहीं खेल पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
नए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी कामयाबी का राज, जानिए गेंदबाजों के खिलाफ ‘Baby Boss’ का पूरा प्लॉन?
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बोर्ड को बताया है कि मोहम्मद शमी लंबे समय तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। इसी वजह से शमी के सभी 5 मैचों में खेलने की संभावना भी कम है। वहीं, ये ही हाल जसप्रीत बुमराह का भी है। उनके बारे में कहा जा रहा है कि वह 3 टेस्ट मैच से ज्यादा खेलने में सक्षम नहीं है।
RCB vs SRH: बेंगलुरु और हैदराबाद की लखनऊ में होगी भिड़ंत, यहां देखें मैच से जुड़ी हर जानकारी
जानकारी के लिए बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने सीधे आईपीएल में खेला है। वहीं शमी लंबे समय से चोट के कारण टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
गौरतलब है कि कई खबरों में ये दावा किया गया है कि जसप्रीत बुमराह टेस्ट कप्तानी के लिए बीसीसीआई की पहली पसंद थे, लेकिन उनकी फिटनेस ने उन्हें इस रेस से बाहर कर दिया है। जिसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शुभमन गिल को टेस्ट कप्तानी मिल सकती है।
Ind vs eng mohammed shami jasprit bumrah to miss england test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वाढवन पोर्ट मुआवजा: जल्द पैसे दिलाने के नाम पर किसान से 50 लाख की ठगी, 3 पर मामला दर्ज
May 28, 2026 | 08:12 PMट्रंप का ‘इकोनॉमिक टॉर्चर’! न उड़ेगा विमान, न बिकेगा तेल; अमेरिका ने ईरान के चारों तरफ खींची तबाही की लकीर
May 28, 2026 | 08:11 PMअमरावती में ऑफिस से 2.44 लाख की चोरी, CCTV तार काटकर फरार हुए चोर
May 28, 2026 | 08:11 PMट्विशा शर्मा केस: पति, पत्नी और वो..का नया एंगल, समर्थ के संपर्क में कौन है वो? नवभारत की EXCLUSIVE Report
May 28, 2026 | 08:09 PMSingapore Open: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, तनीषा-ध्रुव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
May 28, 2026 | 08:04 PMहर साल पानी से बाहर आता है कांबलेश्वर मंदिर, इतिहास और आस्था का अद्भुत संगम, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
May 28, 2026 | 07:53 PMरात 11:25 के बाद राम भरोसे नवी मुंबई: वाशी-ठाणे मार्ग पर ट्रेनों की कमी से हजारों मुसाफिरों की बढ़ी मुश्किले
May 28, 2026 | 07:52 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














