- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Aus Gautam Gambhir Says Senior Players Are Hungry To Score Runs
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में इन खिलाड़ियों के बल्ले से निकलेगी आग, बदलाव के दौर में अब भी अहम है कुछ प्लेयर्स
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू हो रही है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि सीनियर खिलाड़ी में अभी भी रन बनाने की भूख है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू हो रही है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि सीनियर खिलाड़ी में अभी भी रन बनाने की भूख है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि सीनियर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वापसी करेंगे।
गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा कि उनमें अभी भी रन बनाने की भूख बाकी है। भारतीय टीम में कुछ उम्र दराज खिलाड़ी हैं और हो सकता है कि भारत जब अपनी घरेलू धरती पर अगली टेस्ट श्रृंखला खेले तो यह जरूरी नहीं है कि कोहली, रोहित , रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा सभी को उसमें खेलने का मौका मिले। गंभीर ने इन बातों को भी खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है।
यह भी पढ़ें : Champions Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम नहीं जाएगी पाकिस्तान, पीसीबी ने ICC से मांगा जवाब
सम्बंधित ख़बरें
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, धूमावती आरती में हुए शामिल
Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा
‘शहीद हमेशा अमर रहते हैं’, गंभीर और हरभजन ने Jallianwala Bagh के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,‘‘भारतीय टीम में अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई है।” गंभीर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें डंकन फ्लेचर के समय जैसा दबाव महसूस होता है जब टीम बदलाव के दौर में थी, उन्होंने कहा ,‘‘मैं बदलाव के बारे में नहीं बल्कि पांच टेस्ट मैचों के बारे में सोच रहा हूं। बदलाव हो या न हो, अगर ऐसा होना है तो होगा, लेकिन मैं भारतीय टीम में कुछ ऐसे अविश्वसनीय खिलाड़ियों को देख रहा हूं जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।”
गंभीर ने कहा कि बदलाव के दौर जैसी बात केवल मीडिया कर रहा है। उन्होंने कहा,‘‘आप लोग बदलाव के दौर पर चर्चा जारी रख सकते हैं। जहां तक मेरा सवाल है तो हमारे सीनियर खिलाड़ी अभी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब है और मुझे उम्मीद है कि उन्हें सफलता मिलेगी। आप देश की तरफ से खेलने के उनके जुनून पर कभी सवाल नहीं उठा सकते।”
यह भी पढ़ें : गौतम गंभीर को इन चीजों से रहना होगा सख्त दूर, संजय मांजरेकर ने मुख्य कोच को लेकर ऐसा क्यों बोला…
Ind vs aus gautam gambhir says senior players are hungry to score runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवेगांव-नागझिरा में तीन माह में 9,130 पर्यटकों ने की जंगल सफारी, 30 जून तक मिलेगा प्रवेश
Jun 15, 2026 | 06:24 PMगड़चिरोली के 25 गांवों ने शराब और मादक पदार्थों पर लगाया प्रतिबंध, पुलिस से मांगा सहयोग
Jun 15, 2026 | 06:12 PMदिल्ली एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी PM के सलाहकार को ढाई घंटे तक रोका, भड़के ढाका ने जताया कड़ा विरोध
Jun 15, 2026 | 06:10 PMTTE उठाता रह गया, मगर नहीं खुली नींद! ट्रेन में सोए यात्री का वीडियो देख लोग बोले- कलयुग का कुंभकरण
Jun 15, 2026 | 06:10 PMएक ओर अखिलेश कर रहे हिंदुत्व की बात…दूसरी ओर उनके सांसद हिंदुओं को बता रहे ‘जहरीला’, विवादित बयान पर बवाल!
Jun 15, 2026 | 06:02 PMMP News: इंदौर में महिला ने लगाई सीएम से गुहार, प्रशासन ने की कार्रवाई; सील हुई शराब की दुकान
Jun 15, 2026 | 06:00 PMट्रेन के गेट पर खड़े यात्री को देख भौंकने लगा कुत्ता, लोग बोले- डोगेश भाई ड्यूटी पर है; वीडियो वायरल
Jun 15, 2026 | 06:00 PMवीडियो गैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! कितनी बढ़ेगी Salary? 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, VIDEO
Jun 15, 2026 | 05:11 PM
एक भाई जेल में, दूसरा… प्रिंस यादव की मौत पर भावुक हुए पप्पू यादव, सख्त एक्शन की मांग की
Jun 15, 2026 | 02:37 PM
महाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:55 PM
दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:22 PM
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM














