गौतम गंभीर को इन चीजों से रहना होगा सख्त दूर, संजय मांजरेकर ने मुख्य कोच को लेकर ऐसा क्यों बोला...

संजय मांजरेकर ने कहा कि भारतीय मुख्य कोच के पास प्रेस से बातचीत करते समय सही आचरण और शब्दों का अभाव है और उन्हें मीडिया से दूर ही रहना चाहिए। मांजरेकर ने यह बात गंभीर के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कही।
गौतम गंभीर को इन चीजों से रहना होगा सख्त दूर
गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम आगामी 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रवाना हो चुकी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतकर ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर सकती है। भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर के पास शब्दों का अभाव है। मांजरेकर ने उन्हें यहां तक सलाह दे दी है कि वो मीडिया से बात करने से दूर ही रहे।

संजय मांजरेकर ने कहा कि भारतीय मुख्य कोच के पास प्रेस से बातचीत करते समय सही आचरण और शब्दों का अभाव है और उन्हें मीडिया से दूर ही रहना चाहिए। मांजरेकर ने यह बात गंभीर के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कही। अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाले गंभीर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के रन बनाने के लिए संघर्ष करने की रिकी पोंटिंग की टिप्पणी पर एवं अन्य मुद्दों पर जवाब दिया।

मांजरेकर ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘मैंने अभी-अभी गंभीर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखा। बीसीसीआई के लिए उन्हें इस तरह की जिम्मेदारियों से दूर रखना समझदारी होगी, उन्हें पर्दे के पीछे से काम करने देना चाहिए।'' मांजरेकर ने सुझाव दिया कि कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर मीडिया को संभालने के लिए बेहतर होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘उनके (गंभीर) पास बातचीत करते समय ना तो सही व्यवहार है और न ही सही शब्द। रोहित और अगरकर मीडिया के सामने आने के लिए बेहतर लोग हैं।''

भारत के पूर्व क्रिकेटर मांजरेकर ने अपने ट्वीट में यह नहीं बताया कि उन्हें कौन सा पार्ट अच्छा नहीं लगा या जिसका जवाब मुख्य कोच गौतम गंभीर नहीं दे पाए। विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर से भारत की 12 साल में घरेलू मैदान पर पहली टेस्ट श्रृंखला हार के मद्देनजर कई तीखे सवाल पूछे गए जिसके परिणामस्वरूप टीम की डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com