बिना बैटिंग किए ही श्रीलंका ए ने स्कोर बोर्ड पर टांग दिए 10 रन, भारतीय टीम पर क्यों लगा जुर्माना?
India A Team Score: श्रीलंका-ए के खिलाफ मैच में टीम इंडिया पर 10 रन का जुर्माना लगाया गया। बल्लेबाज विपराज निगम की इस बड़ी गलती के कारण श्रीलंका को फायदा हुआ।
- Written By: अमन मौर्या
इंडिया ए टीम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
IND A vs SL A Highlight: भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सोमवार को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे फॉर्मेट की ट्राई-सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। मैच में भारतीय टीम पर 10 रन की पेनाल्टी लगाई गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बल्लेबाज विपराज निगम ने पहले मिली चेतावनियों के बावजूद दो बार पिच के प्रोटेक्टेड एरिया पर दौड़ लगाई। ऐसे में अंपायर्स ने भारतीय टीम पर पेनाल्टी लगाने का फैसला लिया। अंपायर प्रगीथ रामबुकवेला और शांता फोंसेका ने 34वें और 37वें ओवर के बीच यह सजा सुनाई।
दो बार तोड़ा नियम
दूसरी बार नियम तब टूटा जब निगम ने शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर सूर्यांश शेडगे ने उन्हें वापस भेज दिया। अपनी क्रीज पर वापस लौटने की हड़बड़ी में वह सीधे पिच के बीच से दौड़ पड़े। निगम ने 2 ओवर पहले भी ऐसी ही गलती की थी। इसलिए अंपायर्स ने कार्रवाई की।
भारतीय पारी के दौरान बार-बार नियम तोड़ने के चलते दो बार पांच-पांच रन की पेनाल्टी लगाई गई। पेनाल्टी के बाद श्रीलंकाई पारी के शुरू होने से पहले ही उसको 10 रन का फायदा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती विदर्भ, टीम का होगा सम्मान; हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी होंगे सम्मानित
SL vs IND: 11 साल से श्रीलंका में अजेय है टीम इंडिया, अब WTC में बड़ी छलांग लगाने का मौका
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
265 रन पर सिमटी इंडिया
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.2 ओवरों में महज 265 रन पर सिमट गई। इंडिया को पहला झटका 3.5 ओवर में वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा। वैभव ने 14 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 21 रन बनाए। इसके बाद 39 के स्कोर पर भारत ने प्रभसिमरन सिंह (11) का विकेट भी गंवा दिया।
सूर्यांश ने खेली जबरदस्त पारी
कप्तान तिलक वर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ (37) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। वर्मा 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत ने 143 के स्कोर तक अपने 7 विकेट खो दिए थे। यहां से विपराज निगम ने सूर्यांश शेडगे के साथ 90 गेंदों में 104 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यांश 66 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 72 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विपराज ने 51 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर ‘सुप्रीम’ संकट, कोर्ट ने बिहार सरकार और चुनाव आयोग से मांगा जवाब
शिराज और विजयकांत ने की धारदार गेंदबाजी
विपक्षी खेमे से मोहम्मद शिराज और विजयकांत वियासकांत ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि सहान अराच्चिगे, कुगाथास मथुलन और वानुजा सहान ने 1-1 विकेट हासिल किया।
एजेंसी इनपुट के साथ…
