SL vs IND: 11 साल से श्रीलंका में अजेय है टीम इंडिया, अब WTC में बड़ी छलांग लगाने का मौका
SL vs IND Test Series: भारतीय टीम पिछले 11 सालों से श्रीलंका में अजेय है। WTC 2025-27 अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाने के इरादे से टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में उतरेगी।
- Written By: सृष्टि मौर्य
भारत बनाम श्रीलंका (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sri Lanka vs India Unbeaten Test Series Records: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर श्रीलंका दौरे के लिए तैयार है, जहां 15 से 27 अगस्त 2026 तक दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज सिर्फ द्विपक्षीय मुकाबला नहीं, बल्कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से भी बेहद अहम होगी। शुभमन गिल की कप्तानी में उतरने वाली टीम इंडिया की नजरें श्रीलंका को हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी। सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, ताकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर सके।
लिस्ट में कहां है टीम इंडिया?
भारत फिलहाल WTC 2025-27 की अंक तालिका में नौ टेस्ट मैचों के बाद 52 अंक और 48.15 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। श्रीलंका के खिलाफ अच्छी शुरुआत टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले मजबूत स्थिति में पहुंचा सकती है। भारतीय टीम के लिए राहत की बात ये भी है कि पिछले 11 वर्षों से उसने श्रीलंका की धरती पर कोई टेस्ट मैच नहीं गंवाया है। भारत को श्रीलंका में आखिरी हार अगस्त 2015 में गॉल टेस्ट में 63 रन से मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम ने वहां खेले लगातार पांचों टेस्ट मैच जीते हैं।
SL vs IND: टेस्ट क्रिकेट में ‘पारी से जीत’ के रिकॉर्ड
| विजेता | जीत का अंतर | प्रतिद्वंद्वी | मैदान | मैच की तारीख |
|---|---|---|---|---|
| श्रीलंका | पारी और 239 रन | भारत | कोलंबो (SSC) | 23 जुलाई 2008 |
| भारत | पारी और 239 रन | श्रीलंका | नागपुर | 24 नवंबर 2017 |
| भारत | पारी और 222 रन | श्रीलंका | मोहाली | 4 मार्च 2022 |
| भारत | पारी और 171 रन | श्रीलंका | पल्लेकेले | 12 अगस्त 2017 |
| भारत | पारी और 144 रन | श्रीलंका | कानपुर | 24 नवंबर 2009 |
| भारत | पारी और 119 रन | श्रीलंका | लखनऊ | 18 जनवरी 1994 |
| भारत | पारी और 106 रन | श्रीलंका | नागपुर | 27 दिसंबर 1986 |
| भारत | पारी और 95 रन | श्रीलंका | बेंगलुरु | 26 जनवरी 1994 |
| श्रीलंका | पारी और 77 रन | भारत | कोलंबो (SSC) | 29 अगस्त 2001 |
| भारत | पारी और 67 रन | श्रीलंका | कटक | 4 जनवरी 1987 |
| भारत | पारी और 53 रन | श्रीलंका | कोलंबो (SSC) | 3 अगस्त 2017 |
| भारत | पारी और 24 रन | श्रीलंका | ब्रेबॉर्न | 2 दिसंबर 2009 |
| भारत | पारी और 17 रन | श्रीलंका | अहमदाबाद | 8 फ़रवरी 1994 |
| भारत | पारी और 8 रन | श्रीलंका | चंडीगढ़ | 23 नवंबर 1990 |
श्रीलंका में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड समय के साथ लगातार बेहतर हुआ है। 1985 से 2017 के बीच दोनों टीमों के बीच श्रीलंका में कुल 24 टेस्ट मैच खेले गए, जिनमें भारत ने नौ में जीत दर्ज की, सात में हार झेली और आठ मुकाबले ड्रॉ रहे। भारत ने श्रीलंका में अपना पहला टेस्ट अगस्त 1985 में कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेला था, जो ड्रॉ रहा था। शुरुआती वर्षों में भारतीय टीम को वहां काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन पिछले एक दशक में तस्वीर पूरी तरह बदल गई।
सम्बंधित ख़बरें
भारत पहली बार खेलेगा ब्राजील से मुकाबला, 3 अक्टूबर को कोलकाता में होगा ऐतिहासिक फुटबॉल मैच
CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने रचा इतिहास, गेम्स रिकॉर्ड के साथ भारत की झोली में आया रजत पदक; 1 किलो से चूके गोल्ड
CWG 2026: भारत की सीमा कालिरामना ने रचा कमाल, डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य पदक; निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं
ICC Men’s Cricket World Cup 2027: 24 साल बाद अफ्रीका लौटेगा वनडे विश्व कप, 12 मेजबान शहरों का ऐलान
SL vs IND: टेस्ट क्रिकेट में ‘रनों के अंतर से’ सबसे बड़ी जीत
| विजेता | जीत का अंतर | लक्ष्य | प्रतिद्वंद्वी | मैदान | मैच की तारीख |
|---|---|---|---|---|---|
| भारत | 304 रन | 550 | श्रीलंका | गॉल | 26 जुलाई 2017 |
| भारत | 278 रन | 413 | श्रीलंका | कोलंबो (PSS) | 20 अगस्त 2015 |
| भारत | 259 रन | 509 | श्रीलंका | अहमदाबाद | 18 दिसंबर 2005 |
| भारत | 238 रन | 447 | श्रीलंका | बेंगलुरु | 12 मार्च 2022 |
| भारत | 235 रन | 472 | श्रीलंका | कोलंबो (SSC) | 27 जुलाई 1993 |
| भारत | 188 रन | 436 | श्रीलंका | दिल्ली | 10 दिसंबर 2005 |
| भारत | 170 रन | 307 | श्रीलंका | गॉल | 31 जुलाई 2008 |
| श्रीलंका | 149 रन | 348 | भारत | कोलंबो (PSS) | 6 सितंबर 1985 |
| भारत | 117 रन | 386 | श्रीलंका | कोलंबो (SSC) | 28 अगस्त 2015 |
| श्रीलंका | 63 रन | 176 | भारत | गॉल | 12 अगस्त 2015 |
2015 से शुरु हुआ था जीत का सिलसिला
भारतीय टीम ने श्रीलंका में अपनी जीत का सिलसिला अगस्त 2015 में कोलंबो टेस्ट में 278 रन की बड़ी जीत से शुरू किया। उसी सीरीज में उसने सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर 117 रन से एक और जीत दर्ज की। इसके बाद 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका का दौरा किया और इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट 304 रन से जीता, कोलंबो टेस्ट एक पारी और 53 रन से अपने नाम किया, जबकि पल्लेकेले टेस्ट एक पारी और 171 रन से जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। ये विदेशी सरजमीं पर भारत की सबसे यादगार टेस्ट सीरीज में से एक मानी जाती है।
यह भी पढ़ें- भारत पहली बार खेलेगा ब्राजील से मुकाबला, 3 अक्टूबर को कोलकाता में होगा ऐतिहासिक फुटबॉल मैच
श्रीलंका उठाएगा फाएदा
इस बार चुनौती आसान नहीं होगी। गॉल और कोलंबो की पिचें मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होती हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को धैर्य और सही शॉट चयन के साथ बल्लेबाजी करनी होगी, जबकि गेंदबाजों को भी इन परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना होगा। श्रीलंका अपनी घरेलू परिस्थितियों और अनुभवी स्पिन आक्रमण के दम पर भारत को चुनौती देने की कोशिश करेगा। वहीं भारत के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है, जिससे टीम को एक बार फिर श्रीलंका में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
