-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind A Vs Afg A Afghanistan Won By 20 Runs Against India A Enters Final Emerging Asia Cup
IND A vs AFG A: पहली बार फाइनल में पहुंची अफगानिस्तान ए, एशिया कप में खत्म हुआ भारत का सफर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
इमर्जिंग एशिया कप 2024 में अफगानिस्तान ने भारत को 20 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान की टीम इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट में पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।

स्पोर्ट्स डेस्क: इमर्जिंग एशिया कप 2024 में अफगानिस्तान ने भारत को 20 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान की टीम इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट में पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। फाइनल में अफगानिस्तान का मुकाबला श्रीलंका ए टीम से होगा। जो पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों को टप्पे पर गेंद नहीं डालने दिया। अफगानिस्तान ने पहले विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की। जिसमें जुबैद अकबरी ने 64 रन बनाए। वहीं उनके साथ सेदिकुल्लाह अटल ने 52 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली। अंत में करीम जनत ने भी अपना हाथ खोलते हुए 20 गेंदों में 41 रन बना दिए। जिससे अफगानिस्तान का स्कोर 200 से पार हो गया। भारत के लिए रसिक सलाम ने 3 और आकिब खान ने 1 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें : IND A vs AFG A: अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने खत्म की भारतीय गेंदबाज की दादागिरी, कूट ड़ाले टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट, अंतकाल पछताएगा, प्राण जाएंगे छूट
पहले ही दौर में टूटी बातचीत! लेबनान मुद्दे पर उलझे अमेरिका और ईरान, 80 मिनट की बैठक के बाद किया वॉकआउट
Birthday Horoscope 22 June 2026: आज है जन्मदिन तो कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें अपनी राशि का पूरा भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत के ताबड़तोड़ बल्लेबाज अभिषेक सिंह 7 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद दवाब भारतीय टीम पर आ गया। उसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी 19, तिलक वर्मा 16, नेहाल वढेरा ने 20 और आयुष बदोनी ने 31 रन बनाए। अंत में रमनदीप ने जरूर प्रयास किया लेकिन रन ज्यादा रहने के कारण टीम को जीत नहीं दिला सके।
रमनदीप सिंह ने 64 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। रमनदीप ने 34 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। उसके अलावा निशांत सिंधु ने 23 रन बनाए। भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान के लिए अब्दुल रहमान ने 2 और गजनफर ने 2 विकेट चटकाए। उसके अलावा अशरफ को 1 विकेट मिला। अब फाइनल अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित, 18 सदस्यीय दल में तीन नए चेहरे
Ind a vs afg a afghanistan won by 20 runs against india a enters final emerging asia cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट, अंतकाल पछताएगा, प्राण जाएंगे छूट
Jun 22, 2026 | 06:44 AMपहले ही दौर में टूटी बातचीत! लेबनान मुद्दे पर उलझे अमेरिका और ईरान, 80 मिनट की बैठक के बाद किया वॉकआउट
Jun 22, 2026 | 06:37 AMBirthday Horoscope 22 June 2026: आज है जन्मदिन तो कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें अपनी राशि का पूरा भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM










