-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Test Ranking Jasprit Bumrah Became No 1 Test Bowler Yashasvi Jaiswal Top 2 In Batter List
बुमराह टेस्ट में फिर बने बेस्ट, यशस्वी जायसवाल ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 295 रनों की जीत के दौरान आठ विकेट हासिल करने के बाद गेंदबाजों की आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए।

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे। जसप्रीत बुमराह ने पर्थ में खेले गए टेस्ट में 8 विकेट चटकाए। बुमराह के इस प्रदर्शन के बाद आईसीसी ने भी उन्हें पुरस्कार दे दिया है। इसके साथ ही बुमराह एक बार फिर टेस्ट में बेस्ट बन गए है। वहीं यशस्वी जायसवाल को भी फायदा हुआ है, वो टेस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
टेस्ट में गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पहले पायदान पर पहुंच गए है। वो टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड से दो स्थान आगे चढ़कर टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष रैंकिंग के गेंदबाज के रूप में अपना स्थान फिर से हासिल कर लिया।
बुमराह पहली बार इस साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ नौ विकेट लेकर शीर्ष पर पहुंचे और अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ कुछ अच्छे प्रयासों के बाद कुछ समय के लिए नंबर-1 पर रहे थे। लेकिन हाल के हफ्तों में रबाडा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था। हालांकि बुमराह ने इसे फिर से नंबर-1 गेंदबाज का टैग हासिल कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे; ईशान किशन को भी बड़ा फायदा
T20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर! इस भारतीय खिलाड़ी ने हासिल किया नंबर-1 का ताज
Ram Charan Apologises To Jasprit Bumrah: राम चरण से स्टेज पर हुई गलती, मांगी माफी, बोले- मैं भुलक्कड़ हूं
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण
टेस्ट बल्लेबाजों में जायसवाल दूसरे नंबर पर
इसके साथ ही पर्थ टेस्ट में 161 रनों की पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के अनुभवी जो रूट अभी भी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन उनके सामने एक नया चैलेंजर है।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
पिछले कुछ समय में भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी अगर इसी तरह से बल्लेबाजी करते रहे तो जो रूट के नंबर-1 पायदान पर खतरा रहेगा। जायसवाल ने 161 रनों की शानदार पारी खेलकर मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया और इसके परिणामस्वरूप टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए, जबकि उन्होंने 825 की नई करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग भी हासिल की, जो रूट से 78 रेटिंग अंक पीछे है।
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने पर्थ में 89 रनों की पारी के बाद तीन स्थानों का सुधार करते हुए 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं विराट कोहली ने शतक लगाते हुए अपने टेस्ट रैंकिंग में सुधार की है। विराट कोहली 9 स्थान सुधार करते हुए 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
Icc test ranking jasprit bumrah became no 1 test bowler yashasvi jaiswal top 2 in batter list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सरकारी कर्मचारियों के AC पर लगेगी लगाम, गुजरात सरकार के नए आदेश, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का करना होगा इस्तेमाल
Jun 27, 2026 | 08:25 AMVastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
Jun 27, 2026 | 08:19 AMभंडारा जिले में आकाशीय बिजली का कहर, पवनी और तुमसर में दो किसानों की दर्दनाक मौत, दो अन्य व्यक्ति गंभीर झुलसे
Jun 27, 2026 | 08:18 AM27 जून का इतिहास: आज ही के दिन लिया गया था तीन मूर्ति भवन को संग्रहालय बनाने का फैसला
Jun 27, 2026 | 08:18 AMमुंबई में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, दिल्ली कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Jun 27, 2026 | 07:59 AMचंद्रपुर के मोरवा में बनेगा मॉडर्न एयरपोर्ट, सरकार ने रनवे विस्तार और जमीन अधिग्रहण पर दिया भरोसा
Jun 27, 2026 | 07:59 AMनवभारत संपादकीय: शादी के कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य? क्या इससे रुक पाएंगे बाल विवाह
Jun 27, 2026 | 07:59 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














