वानखेड़े में अर्शदीप सिंह का जलवा, MI के खिलाफ झटके 2 विकेट और रच दिया इतिहास; बने पंजाब के नंबर-1 गेंदबाज

Arshdeep Singh Record: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में नया इतिहास रचते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए।
Arshdeep Singh Create History for PBKS
अर्शदीप सिंह (फोटो-@PunjabKingsIPL)
Published on
Updated on

Arshdeep Singh 100 IPL Wickets: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने अपने 100 आईपीएल विकेट पूरे कर लिए। इस उपलब्धि के साथ वह पंजाब किंग्स के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप ने यह खास रिकॉर्ड रेयान रिकेलटन का विकेट लेकर पूरा किया, जो उनके करियर का यादगार पल बन गया। इसके अलावा वह आईपीएल इतिहास में 100 विकेट लेने वाले पांचवें लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज भी बन गए हैं।

आईपीएल में लेफ्ट आर्म पेसर्स की खास लिस्ट में शामिल

अर्शदीप सिंह अब उन चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में बतौर लेफ्ट आर्म पेसर 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में पहले से कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से लीग में अलग पहचान बनाई है। अर्शदीप का इस लिस्ट में शामिल होना उनके निरंतर प्रदर्शन और मेहनत का नतीजा है। हालांकि इस सूची में वह अभी पांचवें स्थान पर हैं, लेकिन आने वाले समय में वह अपनी रैंकिंग को और बेहतर कर सकते हैं।

IPL में 100+ विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

  • 144 - ट्रेंट बोल्ट
  • 114 - जयदेव उनादकट
  • 106 - आशीष नेहरा
  • 102 - जहीर खान
  • 101* - अर्शदीप सिंह

पावरप्ले में संघर्ष के बावजूद हासिल की उपलब्धि

अगर मौजूदा फॉर्म की बात करें तो आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन अब तक साधारण ही रहा है। खासतौर पर पावरप्ले में वह लंबे समय से विकेट लेने के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। पिछले 11 आईपीएल पारियों में पावरप्ले के दौरान यह उनका पहला विकेट है, जिसके लिए उन्हें करीब 21.1 ओवर का इंतजार करना पड़ा। वहीं पिछले नौ टी20 मुकाबलों में भी यह उनका पावरप्ले में पहला विकेट रहा है। इससे पहले उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एडन मार्करम को आउट किया था। इसके बाद से वह इस फेज में ज्यादा प्रभावी नहीं दिखे थे, लेकिन अब इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com