Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ICC रैंकिंग में हुआ बदलाव, कप्तान एलिसा हीली ने रैंकिंग में 9 पायदान बढ़त बनाई, इस खिलाड़ी को झटका

ICC ODI Rankings: ICC के द्वारा वनडे रैंकिंग की ताजा लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली को 9 स्थान का फायदा हुआ है। वहीं, स्मृति मंधाना टॉप पर काबिज हैं।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Oct 14, 2025 | 08:16 PM

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Australian Captain Alyssa Healy: ICC ने ताजा ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर दी है। जिसमें टॉप-10 खिलाड़ियों की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के बीच जारी इस रैंकिंग अपडेट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने सबसे बड़ा धमाका किया। उन्होंने 9 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए न केवल टॉप-10 में एंट्री बनाई, बल्कि सीधे चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया।

हीली ने हाल ही में वर्ल्ड कप के 13वें मैच में भारत के खिलाफ धुआंधार पारी खेली थी। उन्होंने 107 गेंदों में 21 चौके और 3 छक्कों की मदद से 142 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। इस प्रदर्शन का सीधा फायदा उन्हें ICC रैंकिंग में मिला, और अब उनकी रेटिंग 700 तक पहुँच गई है। उनसे ऊपर अब केवल भारत की स्मृति मंधाना (793), इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट (746) और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी (718) हैं।

टॉप पर स्मृति मंधाना का कब्जा

भारत की स्मृति मंधाना अपनी नंबर वन स्थिति पर बरकरार हैं। उनके बाद रैंकिंग में नैट साइवर-ब्रंट और बेथ मूनी तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट ने भी 3 पायदान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर जगह बनाई। वहीं न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने दो पायदान की बढ़त के साथ छठा स्थान हासिल किया।

नुकसान झेलने वाले खिलाड़ी

रैंकिंग में कुछ खिलाड़ियों को नुकसान भी झेलना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी एक स्थान नीचे खिसककर सातवें पायदान पर चली गईं, जबकि एश्ले गार्डनर तीन स्थान की गिरावट के बाद आठवें स्थान पर आ गईं। टॉप-10 में पाकिस्तान की सिदरा अमीन ने एक पायदान की छलांग लगाई और नौवें स्थान पर पहुंचीं।सबसे बड़ा झटका साउथ अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स को लगा। उन्होंने छह पायदान की गिरावट के साथ दसवें स्थान पर कब्जा किया।

ये भी पढ़ें: 39 साल के पाकिस्तानी खिलाड़ी ने WTC में बनाया रिकॉर्ड, अश्विन को पीछे छोड़ किया ये बड़ा कारनामा

इस रैंकिंग अपडेट ने दर्शा दिया है कि वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 में खिलाड़ी प्रदर्शन के अनुसार तेजी से अपनी स्थिति सुधार या नुकसान झेल सकते हैं। एलिसा हीली जैसी युवा खिलाड़ियों की बढ़त और ताजमिन ब्रिट्स जैसी अनुभवी खिलाड़ियों की गिरावट इस बात का सबूत है कि हर मैच और पारी का सीधा असर रैंकिंग पर पड़ता है। फैंस के लिए यह बदलाव रोमांचक साबित हो रहा है और टॉप-10 खिलाड़ियों की दौड़ अब और दिलचस्प हो गई है।

Icc rankings change alyssa healy gains 9 places

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 07:38 PM

Topics:  

  • Australia Cricket Team
  • ICC Ranking
  • Ind vs Aus
  • Smriti Mandhana

सम्बंधित ख़बरें

1

KING आ गया ओए! महीनों बाद भारत लौटे विराट कोहली, एयरपोर्ट पर मचा क्रेज, जानिए क्या है आगे का प्लान?

2

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका, ODI से बाहर हुए ये 2 खिलाड़ी

3

‘फिटनेस के मामले में वह…’, हरभजन सिंह ने रोहित-विराट पर दिया बड़ा बयान

4

भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, महिला वनडे में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.