आतंकवाद बनाम क्रिकेट: सोशल मीडिया पर बहस, India-PAK विवाद में कब-कब रुके मुकाबले
India Pakistan Match Controversy: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर हिंदुस्तान में विरोध शुरु हो चुका है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं दोनों देशों के बीच कब-कब मुकाबले रद्द हुए हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बीच विवाद का इतिहास (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs PAK Controversy: क्रिकेट जगत में भारत और पाकिस्तान के बीच का क्रिकेट मुकाबला सबसे बड़ा मैच माना जाता है। भारत-पाकिस्तान के मुकाबले पर न सिर्फ इन दोनों देशों की बल्कि पूरे क्रिकेट नेशन की नजर होती है। जिसके चलते दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड समेत ICC को भी बड़ा मुनाफा होता है। वहीं, कई बार विवाद के चलते भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में बाधा भी उत्पन्न हो जाती है। ठीक ऐसा ही एशिया कप 2025 के लिए भी हो रहा है।
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। जहां भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को महामुकाबला खेला जाएगा, लेकिन इस मैच का भारत में कड़ा विरोध हो रहा है। पहलगाम आंतकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। ये ही कारण है कि एशिया कप 2025 में होने वाले इस मुकाबले को लेकर भारतीय लोग खफा हैं। ऐसे में हो सकता है कि ये मुकाबला न हो।
भारत-पाकिस्तान के मुकाबले पर इससे पहले कई बार अतीत में भी विवाद हो चुका है। जिसके कारण कुछ सीरीज व मुकाबले रद्द कर दिए गए थे। आज के इस लेख में हम आपको क्रिकेट इतिहास में भारत-पाकिस्तान के उन मुकाबलों या सीरीज के बारे में बताएंगे जो विवाद के कारण रद्द हुए। आइए जानते हैं कि आखिर अतीत में इससे पहले कब-कब भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों में ग्रहण लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
SRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
BAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
आजादी के चार साल बाद शुरु हुई थी द्विपक्षीय सीरीज
भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1952-53 में पहली सीरीज खेली गई थी। ये पहली बार था जब अब्दुल कारदर की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम पांच टेस्ट मुकाबलों के लिए भारत दौरे पर आई। इस साल 16 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट मुकाबला खेला गया था। इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 70 रन के अंतर से पाकिस्तान को हराया। वहीं, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की। फिर तीसरे में भारत तो चौथा और पांचवा टेस्ट मुकाबला ड्रॉ रहा था। इस सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया।
विवाद के चलते कब-कब नहीं हुआ भारत-पाकिस्तान के बीच मैच?
भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट में पहली दरार साल 1962 में आई, जो कि 15 साल 1977 तक चली। इस साल पहली बार विवाद के चलते भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर असर पड़ा। वहीं बाद में साल 1984, 1990, 1991 से लेकर साल 2023 तक भारत पाकिस्तान के खराब रिश्तों का असर क्रिकेट पर पड़ा है। कुल मिलाकर ये लंबी लिस्ट है। आइए इस पूरे घटनाक्रम को समझते हैं।
1962-1977: 15 साल का लंबा सूखा, जब भारत-पाक क्रिकेट हुआ ठप
1962, 1965 और 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धों ने दोनों देशों के क्रिकेट रिश्तों पर गहरा असर डाला। इन तनावों के चलते 1961 के बाद करीब 15 साल तक दोनों टीमें आमने-सामने नहीं आईं। यह भारत-पाक क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा ब्रेक रहा। आखिरकार 1978 में बिशन सिंह बेदी की अगुवाई में भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई। इस तीन मैचों की वनडे सीरीज (27 सितंबर से 19 नवंबर) में मुश्ताक मोहम्मद की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने 2-1 से भारत को शिकस्त दी।
1984: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश लौटी टीम इंडिया
साल 1984 के दौरान टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर थी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही थी। पहले दो टेस्ट ड्रॉ रहे, लेकिन तीसरा टेस्ट लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चल रहा था, तभी भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की खबर ने सबको झकझोर दिया। 14 अक्टूबर से शुरू हुआ यह दौरा (10 नवंबर तक) बीच में ही छोड़कर भारतीय टीम को वापस लौटना पड़ा।
1990-91: पाकिस्तान ने एशिया कप से वापस लिया नाम
25 दिसंबर 1990 से 4 जनवरी 1991 तक भारत में हुए एशिया कप के चौथे सीजन में पाकिस्तानी टीम को हिस्सा लेना था, लेकिन राजनीतिक तनाव के कारण उसने पूरे टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। जिसका नतीजा ये हुआ कि फिर ये टूर्नामेंट भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस साल भारतीय टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की।
1991: कश्मीर विवाद के चलते रद्द हुई सीरीज
एक बार फिर से 1991 के दौरान पाकिस्तान को भारत में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आना था। लेकिन कश्मीर मुद्दे पर दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव बढ़ गया। इसके कारण ये दौरा भी रद्द हो गया। दोनों देशों क्रिकेट प्रेमियों को इस फैसले से गहरा झटका लगा।
1991: शिवसेना ने खोदी वानखेड़े की पिच, फिर रद्द हो गए दौरा
साल 1991 में इमरान खान की अगुवाई में पाकिस्तान की टीम पांच वनडे मुकाबले खेलने के लिए भारत के दौरान पर आना था। लेकिन शिवसेना इस दौरे से बिल्कुल भी खुश नहीं थी। जिसके कारण उसने मुंबई के वानखेड़ें पिच को खोद दिया। जिसके बाद काफी हंगामा मचा। ऐसे में सुरक्षा कारणों के चलते ये पूरा दौरा रद्द करना पड़ा।
1993: हीरो कप से पाकिस्तान ने किया किनारा
7 से 27 नवंबर 1993 तक भारत में आयोजित हीरो कप में दुनिया की कुल छह टीमें हिस्सा लेने वाली थीं। दूसरी तरफ भारत-पाक के बीच खराब रिश्तों के कारण पाकिस्तान ने टूर्नामेंट शुरू होने के ठीक चार दिन पहले ही इसमें भाग लेने से मना कर दिया। जिसके बाद भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच हुए इस टूर्नामेंट में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
1994, 1995, 1996 और 1999 के बीच फिर पड़ी दरार
पाकिस्तान टीम को साल 1993-94 में तीन टेस्ट के लिए भारत का दौरा करना था। इस बार भी उसने सुरक्षा कारणों के चलते अपना नाम वापस ले लिया। फिर इसके दो साल के बाद 1996 में भारत ने सहारा कप जारी रखने से मना कर दिया। जिसके बाद फैसला लिया गया कि ये न्यूट्रल वेन्यू पर खेली जाएगी। लेकिन साल 1999 कारगिल युद्ध के कारण भारत ने पूर्ण तरीके से खेलने से मना कर दिया।
2009: मुंबई आंतकी हमले के बाद फिर बदले हालात
पाकिस्तान समर्थिक आंतकियों ने साल 2009 में भारत पर सबसे बड़ा हमला किया। ये मुंबई आंतकी हमला था। जिसके कारण कई मासूम लोगों ने अपनी जान गंवाई। इससे पहले भारत को पाकिस्तान में तीन टेस्टऔर पांच वनडे दौरे के लिए जाना था, लेकिन आतंकी हमले के कारण भारत ने वहां जाने से मना कर दिया।
साल 2018: बदला एशिया कप का वेन्यू
इस साल भारत में एशिया कप का आयोजन 15 से 28 सितंबर तक होना था। लेकिन खराब संबंध के कारण टूर्नामेंट को यूएई शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर सातवीं बार एशिया कप के खिताब में कब्जा जमाया था।
2023: हाईब्रिड मॉडल से खेला गया एशिया कप
2023 में एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में होना था। लेकिन भारत ने वहां जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के जरिए खेला गया। इस दौरान भारत ने श्रीलंका को शिकस्त देकर आठवीं बार खिताब अपने नाम किया था।
2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं गया पाकिस्तान
इसी साल यानी 2025 में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी को होस्ट किया था। खराब रिश्तों के कारण भारत ने पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से मना कर दिया। जिसके बाद भारत के सभी मुकाबले यूएई में कराए गए। इस दौरान भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर इसके खिताब में कब्जा किया था।
2025: WCL 2025 में भारत नहीं गया पाकिस्तान
इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच WCL 2025 में सेमीफाइनल मुकाबला होना था। इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी शिखर धवन, यूसुफ पठान और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों ने पहलगाम आतंकी हमले के कारण पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया था।
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के साथ मुकाबले को लेकर भारत में विरोध
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान से मुकाबले को लेकर भारत में जमकर विरोध हो रहा है। इस दौरान फैंस समेत कई राजनीतिक पार्टियां भी पाकिस्तान के साथ मुकाबले को लेकर अपना विरोध जता रही हैं। उनका मानना है कि जब तक पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता तब तक उसके साथ मैच खेलने का कोई मतलब नहीं है।
“Blockbuster Fixture: India vs Pakistan scheduled for 14 September, 2025 with potential rematches during Super Four and Final”
When money is more important than the blood of our fellow Indians and our men in uniform. Shame on GoI for being a hypocrite on Operation Sindoor. And… pic.twitter.com/AJG4xruesB — Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) August 3, 2025
India v/s Pakistan
14 September.
📍Dubai फर्जी और प्रोपेगंडा राष्ट्रवादी डूब मरे!👎
यह official announcement है।#AsiaCup2025 #PahalgamTerroristAttack pic.twitter.com/luOM8kVM5T — Dr. B L Bairwa MS, FACS (@Lap_surgeon) August 2, 2025
ये भी पढ़ें: हसन नवाज का डेब्यू धमाका, 5 चौके, 3 छक्कों के साथ दिलाई पाकिस्तान को रोमांचक जीत
ये है कारण
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के साथ मुकाबले के विरोध का प्रमुख कारण पहलगाम आंतकी हमला है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आंतकियों के द्वार जम्मू कश्मीर के पहलगाम ने आंतकी हमला किया गया था। इस दौरान 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। जिसके बाद भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा था। फिर भारतीय आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान के 9 आंतकी ठिकानों को तबाह किया था। इस दौरान दोनों देशों में काफी तनाव देखा गया था। जिसके बाद से पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मुकाबले का भारत में जमकर विरोध हो रहा है।
