IND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया। इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत ने पाकिस्तान को हराकर पक्का किया सुपर-8 का टिकट (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs Pakistan Match Result, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा साबित हुआ। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर भी है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया और टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा।
ईशान किशन की पारी ने बदला मैच का रुख
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी संभाली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रन की अहम साझेदारी हुई। ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 77 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
ईशान किशन के आउट होने के बाद कुछ समय के लिए रन गति धीमी हुई, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन की उपयोगी पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, लेकिन वह टीम को बड़े स्कोर से नहीं रोक सके।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
3️⃣/3️⃣ for #TeamIndia 💙 The #MenInBlue win by 6️⃣1️⃣ runs to qualify for Super 8! 💪 Scorecard ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #T20WorldCup pic.twitter.com/hFPqtYIERe — BCCI (@BCCI) February 15, 2026
पाकिस्तान की बल्लेबाजी रही कमजोर
176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद सैम अयूब 6 रन, सलमान आगा 4 रन और बाबर आजम 5 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती झटकों के कारण पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई। मध्यक्रम में उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया। उनके साथ शादाब खान ने 14 रन बनाए और दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी हुई, लेकिन टीम को जीत के करीब नहीं ले जा सके। पाकिस्तान के केवल चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए।
गेंदबाजों ने दिलाई भारत को बड़ी जीत
भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह से रोक दिया। नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों के कारण पाकिस्तान की टीम कभी भी लक्ष्य की ओर बढ़ती हुई नजर नहीं आई।
ये भी पढ़ें: ईशान के आगे नतमस्तक हुआ पाकिस्तान, कोलंबो में भारत ने दी करारी शिकस्त, पाक का घमंड हुआ ध्वस्त
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा बरकरार
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक नौ मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से आठ बार भारत ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को केवल एक जीत मिली है। इस मुकाबले में मिली जीत के बाद भारतीय टीम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बड़े मैचों में उसका प्रदर्शन ज्यादा प्रभावी रहता है।
