Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs PAK: ईशान के आगे नतमस्तक हुआ पाकिस्तान, कोलंबो में भारत ने दी करारी शिकस्त, पाक का घमंड हुआ ध्वस्त

India vs Pakistan: टीम इंडिया ने कोलंबो में पाकिस्तान को एक बार फिर से धूल चटाई है। इस मैच में भारत के लिए ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए दमदार पारी खेलते हुए 40 गेंद में 77 रन बनाए।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Feb 15, 2026 | 10:30 PM

कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन के बड़े अंतर से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India beat Pakistan in Colombo, T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने कोलंबो में 15 फरवरी के दिन पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराते हुए 61 रन से धूल चटाई है। मुकाबले से पहले पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम पाकिस्तान के सामने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट कर रह गई। इस हिसाब से एक बार फिर सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तान का घमंड तोड़ते हुए उसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।

3️⃣/3️⃣ for #TeamIndia 💙 The #MenInBlue win by 6️⃣1️⃣ runs to qualify for Super 8! 💪 Scorecard ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #T20WorldCup pic.twitter.com/hFPqtYIERe — BCCI (@BCCI) February 15, 2026

ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 77 रन की पारी खेली और पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पवेलियन भेजा। इसके बाद ईशान किशन ने पारी संभाली और पावरप्ले खत्म होने तक भारत ने एक विकेट पर 52 रन बना लिए। ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

सम्बंधित ख़बरें

‘सपने का सच होना…’, भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने पर पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने कही ये बात

IND vs PAK: टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार पहले बैटिंग कर चुकी है टीम इंडिया, जानें क्या रहे हैं नतीजे?

‘हमने अपना होमवर्क…’, नामीबिया पर जीत के बाद यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल का बड़ा दावा

T20 World Cup 2026 में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से हराया, सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा

A special knock to guide a big victory ✨ Ishan Kishan wins the Player of the Match award in Colombo 🫡 Scorecard ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/z0EONAxFoq — BCCI (@BCCI) February 15, 2026


दूसरे छोर से तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। मिडिल ओवरों में भारत को कुछ जल्दी-जल्दी झटके लगे। हार्दिक पांड्या पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में 32 रन बनाए और पारी को आगे बढ़ाया। शिवम दुबे 17 गेंदों में 27 रन बनाकर रन आउट हो गए, जबकि अक्षर पटेल पहली ही गेंद पर कैच देकर लौट गए।

सैम अयूब को मिले तीन विकेट

पाकिस्तान की ओर से सैम आयूब ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा उस्मान, शाहीन और सलमान अली आगा को एक-एक विकेट मिला। उस्मान तारिक को 11वें ओवर में गेंदबाजी का मौका मिला और उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 6 रन दिए। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं भारत की टीम में दो बदलाव किए गए। संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा को मौका मिला, जबकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया। अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस मुकाबले के लिए फिट होकर टीम में लौटे।

भारत के चार गेंदबाजों को मिले 2-2 विकेट 

इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 114 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले। वहीं, कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें: ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

पाकिस्तान की प्लॉप बल्लेबाजी

भारत के खिलाफ कोलंबो में पाकिस्तान के बल्लेबाज प्लॉप साबित हुए। पाकिस्तान के लिए कोई भी खिलाड़ी अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सका। टीम के लिए सबसे ज्यादा 44 रन की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान ने खेली। इसके अंत में शाहीन शाह अफरीदी ने 23 रन बनाए। वहीं, पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम सिर्फ 5 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बनें। कुल मिलाकर पाकिस्तान के सभी स्टार बल्लेबाज भारत के सामने फिसड्डी साबित हुए।

India beat pakistan by 61 runs in colombo ishan kishans fifty ind vs pak t20 world cup 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 15, 2026 | 10:17 PM

Topics:  

  • IND vs PAK
  • India vs Pakistan
  • Ishan Kishan
  • Suryakumar Yadav
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.