हर्षित राणा और मोहम्मद रिजवान (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: जब भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होता है, जब फैंस को यकीनन था कि उन्हें इस मुकाबले में कुछ न कुछ मसाला जरूर मिलेगा, क्योंकि जब मुकाबला भारत-पाकिस्तान का होता है, तब किसी न किसी खिलाड़ी की झड़प देखने मिलती ही है। कुछ ऐसा ही इस मुकाबले में भी देखने मिल गया है। इस मैच में हर्षित राणा और पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान के बीच भिड़ंत देखने मिली।
दरअसल, भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान के बीच मैदान पर टक्कर हो गई। इस दौरान हर्षित राणा काफी जोश में दिखाई दिए। लेकिन गनीमत ये रही कि ये झड़प बढ़ी नहीं और मामला शांत हो गया। हालांकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Kalesh b/w Harshit Rana and Rizwan 💀 pic.twitter.com/3I6v7OyhFD
— Vijay (@veejuparmar) February 23, 2025
ये मामला पारी के 21वें ओवर का है। जब राणा अपना पांचवां ओवर फेंक रहे थे, वह रिजवान को काफी परेशान कर रहे थे। इस बीच रिजवान ने हल्के हाथों से खेलकर स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश की। रिजवान इस रन को जल्दी पूरा करना चाहते थे, जबकि हर्षित गेंद फेंकने के बाद फॉलो थ्रू में खड़े थे। दौड़ते समय रिजवान का कंधा हर्षित के कंधे से टकराया। इस पर हर्षित ने पलटकर उनकी तरफ देखा और फिर गुस्से में उनसे कुछ कहा।
खेल जगत से जुड़ी अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी और 241 रनों पर ढेर हो गई। इसमें 17 रन एक्स्ट्रा के हैं। पाकिस्तान की ओर से साउद शकील ने 76 गेंदों पर सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 77 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। बाबर आजम 26 गेंदों पर 23 रन ही बना सके। आखिर में खुशदिल शाह ने 39 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को दो विकेट मिले। भारत को जीत के लिए 242 रन बनाने होंगे।