गिल का तिहरा शतक न होने के पीछे ये खिलाड़ी जिम्मेदार! वीडियो में सच्चाई आई सामने
शुभमन गिल मुकाबले के 143वें ओवर में 265 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान स्पिल पर खड़े एक फील्डर ने उनका ध्यान भटकाने की कोशिश की। फिर ठीक अगले ओवर में गिल 269 के स्कोर पर आउट हो गए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शुभमन गिल और हैरी ब्रुक (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। अब तक दो दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दूसरे दिन भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उनकी इस पारी के बाद टीम इंडिया एजबेस्टन टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है।
हालांकि शुभमन गिल की नजर अपने तीसरे शतक पर थी, लेकिन वो इसे पूरा नहीं कर पाए। इसी कड़ी में गिल के आउट होने के पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। इस वीडियो में इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रुक कप्तान गिल के साथ हल्की सी बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हैरी ब्रुक के कारण आउट हुए गिल?
इंग्लैंड के खिलाफ 250 रन का आंकड़ा पार करने के बाद शुभमन गिल का पूरा ध्यान तीसरा शतक लगाने पर था। उनकी बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि वो आसानी से तीसरा शतक पूरा भी कर लेंगे। लेकिन इसी बीच एक घटना हुई। जहां पर इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रुक को गिल के साथ बहस करते देखा गया। दरअसल, वो गिल का ध्यान भंग करना चाहते थे, जिसमें वो सफल भी हुए।
सम्बंधित ख़बरें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की शानदार छलांग, 3 नए मेडल के दम पर मेडल टैली में इस स्थान पर पहुंचा इंडिया
CWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
𝘒𝘺𝘢 #𝘋𝘩𝘢𝘢𝘬𝘢𝘥𝘐𝘯𝘥𝘪𝘢 𝘣𝘢𝘯𝘢𝘺𝘦 𝘳𝘢𝘬𝘩𝘦𝘨𝘪 𝘢𝘱𝘯𝘪 𝘻𝘢𝘣𝘢𝘳𝘥𝘢𝘴𝘵 𝘱𝘢𝘬𝘢𝘥? 🤔 Dekhiye #ENGvIND 2nd Test Day 3, aaj Sony Sports Network ke TV channels par! 📺#SonySportsNetwork #GroundTumharaJeetHamari #NayaIndia #TeamIndia #ExtraaaInnings pic.twitter.com/d1owH7btqP — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 3, 2025
तीसरे दिन चाल काल के बाद इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर ओवर लेकर आए। ये मुकाबले का 143वां ओवर था। इसी ओवर में स्लिप में खड़े हैरी ब्रुक ने गिल का ध्यान भटकाया। कमेंटेटर के मुताबिक, ब्रुक ने गिल से कहा यहां 290 से ज्यादा स्कोर नहीं बनता। इस बात का जवाब देते हुए गिल ने कहा कि तुम्हारे कितने तीसरे शतक हैं।
इस वक्त कप्तान 265 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके अगले ओवर में शुभमन गिल 269 के स्कोर पर जोश टंग का शिकार बने। हैरी ब्रुक ने गिल का ध्यान भटकाने के लिए बहस की थी, जिसमें वो सफल भी होते हुए दिखाई दिए।
‘IPL के अंत में…’, एजबेस्टन में इस प्लान के तहत शुभमन गिल ने ठोका दोहरा शतक
एजबेस्टन टेस्ट में दो दिन का खेल खत्म हो चुका है। दो दिन के खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 587 का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान गिल के अलावा शुभमन गिल ने 87, रवींद्र जडेजा ने 89 और वाशिंगटन सुंदर ने 42 रन की पारी खेली।वहीं, इंग्लैंड ने तीसरे दिन के खेल तक 3 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं। टीम इंड़िया के लिए आकाश दीप ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मोहम्म्द सिराज को जैक क्राउली के रूप में 1 विकेट मिला।
