IND vs ENG 2nd Test Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत 244 रनों से आगे

भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बनाकर इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बढ़त 244 रन की कर ली है।
ind vs eng

India vs England Highlights, 2nd Test Day 3: मोहम्मद सिराज (70 रन पर छह विकेट) और आकाश दीप (88 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड की पहली पारी को 407 रन पर समेट दिया। उसके बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं यशस्वी जासवाल 28 रन बनाकर आउट हो गए। अब भारत के पास कुल 244 रनों की बढ़त हो गई है।

उससे पहले इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने नाबाद 184 रन की पारी खेलने के साथ ही तीसरे विकेट के लिए हैरी ब्रुक के साथ 303 रन की साझेदारी कर मैच में इंग्लैंड की मैच में वापसी कराई। स्मिथ ने 207 गेंद की नाबाद पारी में 21 चौके और चार छक्के लगाये। ब्रुक ने अपने 234 गेंद की पारी में एक छक्का और 17 चौके लगाये। भारत ने नयी गेंद लेने के बाद 20 रन के अंदर इंग्लैंड के आखिरी पांच विकेट झटक लिये।

Ind vs Eng 2nd Test live score: ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल

भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बनाकर इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बढ़त 244 रन की कर ली है। दिन का खेल खत्म होते समय लोकेश राहुल 28 और करुण नायर सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत ने इस दौरान सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (28 रन) का विकेट जोश टंग की गेंद पर गंवाया। इससे पहले जेमी स्मिथ (नाबाद 184) और हैरी ब्रुक (158) की बड़ी शतकीय पारियों और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी के बाद भी इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गयी।

Ind vs Eng 2nd Test live score: तीसरे दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत के नाम तीसरा सेशन रहा है। इस सेशन में भारत ने पांच विकेट चटकाए और बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट गंवाकर 64 रन बनाए। इसके साथ ही भारतीय टीम 244 रनों से बढ़त बना ली है।

Ind vs Eng 2nd Test live score: भारत को लगा पहला झटका

भारतीय टीम का पहला विकेट 51 रन पर गिरा। यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर आउट हो गए। वो 2000 रन पूरे करने वाले भारत के संयुक्त रूप से सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। 28 के स्कोर पर जायसवाल को टंग ने पगवाधा आउट किया।

Ind vs Eng 2nd Test live score: भारत को मिला 180 रनों का लीड

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 407 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन जेमी स्मिथ ने बनाए। स्मिथ 184 रन पर नाबाद रहे। वहीं हैरी ब्रूक 158 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए। वहीं 4 विकेट आकाश दीप ने लिया। इसके अलावा किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली।

Ind vs Eng 2nd Test live score: सिराज ने बशीर को किया बोल्ड

सिराज ने शोएब बशीर को आउट करके अपना छठा विकेट लिया। सिराज के इस प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड 407 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। इंग्लैंड की टीम 180 रनों से पीछे रह गई।

Ind vs Eng 2nd Test live score: सिराज का पंजा

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सिराज ने पहली पारी में पांच विकेट चटकाए। सिराज ने जोश टंग को आउट करके अपना पांचवां विकेट पूरा किया। इंग्लैंड का 9वां विकेट 407 के स्कोर पर गिरा।

Ind vs Eng 2nd Test live score: इंग्लैंड का 8वां विकेट गिरा

सिराज ने इंग्लैंड को 8वां झटका दिया। ब्राइडन कार्स बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 396 के स्कोर पर इंग्लैंड का 8वां विकेट गिरा। यहां से जितना जल्दी हो सके भारतीय टीम ऑलआउट करने को देखेगी।

Ind vs Eng 2nd Test live score: इंग्लैंड को लगा सातवां झटका

इंग्लैंड को क्रिस वोक्स के रूप में सातवां झटका लगा। आकाश दीप ने वोक्स को आउट करके भारतीय टीम को सफलता दिलाई। आकाश दीप ने करुण नायर के हाथों कैच करवाकर यह विकेट लिया। अब भारतीय टीम जल्द से जल्द इंग्लैंड को ऑलआउट करने की कोशिश करेगी।

Ind vs Eng 2nd Test live score: इंग्लैंड को लगा छठा झटका

इंग्लैंड को 387 के स्कोर पर छठा झटका लगा। हैरी ब्रूक 158 रन बनाकर आउट हो गए। आकाश दीप ने ब्रूक को बोल्ड करके छठी सफलता दिलाई। यहां से भारतीय टीम को जल्द से जल्द विकेट लेना होगा।

Ind vs Eng 2nd Test live score: दूसरे सेशन में भारत को नहीं मिला एक भी विकेट

दूसरा सेशन पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम रहा। इस सेशन में 28 ओवर का खेल हुआ। इस दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 106 रन बनाए। चायकाल तक इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 355 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 140 रन बनाकर नाबाद है। वहीं जेमी स्मिथ 157 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Ind vs Eng 2nd Test live score: जेमी स्मिथ ने बनाए 150 रन

जेमी स्मिथ ने 144 गेंदों पर 150 रन बना लिए हैं। इस दौरान जेमी स्मिथ ने 19 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं जेमी स्मिथ ने हैरी ब्रूक के साथ अबी तक 240 रनों से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है।

Ind vs Eng 2nd Test live score: टेस्ट क्रिकेट में तीसरी बार छठे या उससे निचले विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी

यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में तीसरी बार है जब किसी मैच में छठे या उससे निचले विकेट के लिए दो बार 200 से अधिक रनों की साझेदारी हुई है। इससे पहले ऐसा 1955 में ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच और 2009 में अहमदाबाद में भारत बनाम श्रीलंका के बीच हुआ था।

Ind vs Eng 2nd Test live score: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की ऐतिहासिक छठे विकेट की साझेदारी

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से छठे विकेट के लिए यह पहली बार है जब 200 से अधिक रनों की साझेदारी हुई है। यह साझेदारी 2014 में ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में जो रूट और जेम्स एंडरसन के बीच हुई 198 रनों की साझेदारी से भी आगे निकल गई है, जो उस समय 10वें विकेट के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक रिकॉर्ड साझेदारी थी।

Ind vs Eng 2nd Test live score: छठे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी

हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच छठे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी हो गई है। 84 पर इंग्लैंड ने पांचवां विकेट गंवाया था। उसके बाद से इंग्लैंड के लिए ब्रूक और स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और तेजी से रन बनाने में जुट गए।

Ind vs Eng 2nd Test live score: इंग्लैंड के लिए सबसे कम पारियों में नौ टेस्ट शतक

  • 37 - डेनिस कॉम्पटन
  • 43 - हर्बर्ट सटक्लिफ़
  • 44 - हैरी ब्रुक
  • 50 - वैली हैमंड
  • 52 - माइकल वॉन

Ind vs Eng 2nd Test live score: हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक

हैरी ब्रूक ने 137 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। लंच के बाद ब्रूक ने चौके से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 12 चौके और 1 छक्के लगाए। लंच के बाद भी इंग्लैंड के बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। यह ब्रूक का टेस्ट में 9वां शतक है।

Ind vs Eng 2nd Test live score: इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक

  • 76 गिल्बर्ट जेसप बनाम ऑस्ट्रेलिया द ओवल 1902
  • 77 जॉनी बेयरस्टो बनाम न्यूजीलैंड ट्रेंट ब्रिज 2022
  • 80 हैरी ब्रूक बनाम पाक रावलपिंडी 2022
  • 80 जेमी स्मिथ बनाम इंड एजबेस्टन 2025 *
  • 85 बेन स्टोक्स बनाम न्यूजीलैंड लॉर्ड्स 2015

Ind vs Eng 2nd Test live score: पहले सेशन में बने 172 रन

तीसरे दिन के पहले सेशन का पहला आधा धंटा भारतीय टीम के नाम रहा। भारतीय टीम ने शुरुआत में ही दो विकेट लेकर टीम को मजबूती प्रदान की थी। उसके बाद हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने मिलकर 165 रनों का साझेदारी करके टीम को 249 रनों तक पहुंचा दिया। इस सेशन में इंग्लैंड ने 27 ओवर में 172 रन बनाए। इस दौरान इंग्लैंड ने जो रूट और बेन स्टोक्स को गंवा दिया।

Ind vs Eng 2nd Test live score: छठे विकेट के लिए 150 रनों का साझेदारी

हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच छठे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी हो गई है। दोनों ने लंच तक छठे विकेट के लिए 165 रन जोड़े हैं। इस दौरान जेमी स्मिथ ने 102 और हैरी ब्रूक ने 91 रन बनाए हैं।

Ind vs Eng 2nd Test live score: जेमी स्मिथ का शतक

जेमी स्मिथ ने केवल 80 गेंदों पर शतक बनाकर इंग्लैंड को फिर से मैच में वापस ला दिया है। स्टोक्स का विकेट गंवाने के बाद उतरे स्मिथ ने तेजतर्रार पारी खेली और रन गति में तेजी से इजाफा किया।

Ind vs Eng 2nd Test live score: जेमी स्मिथ ने जड़ा अर्धशतक

जेमी स्मिथ ने तेज पारी खेलते हुए इंग्लैंड महज 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने ब्रूक का अच्छा साथ दिया और रन गति को तेजी से बढ़ाया। 34 ओवर के बाद इंग्लैंड 173 रन बनाए हैं।

Ind vs Eng 2nd Test live score: हैरी ब्रूक का पचासा

हैरी ब्रूक ने अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को संभाल लिया है। ब्रूक ने 72 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं ब्रूक का साथ जेमी स्मिथ दे रहे हैं। 29 ओवर के इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन।

Ind vs Eng 2nd Test live score: सिराज ने दो गेंद लिए दो विकेट

तीसरे दिन के दूसरे ओवर में सिराज ने दो विकेट लेकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। मोहम्मद सीरीज ने तीसरे दिन के अपने पहले ही ओवर में तीसरे गेंद पर जो रूट को चलता किया। उसके बाद सिराज ने अगली ही गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को पवेलियन भेज कर भारतीय टीम को लगातार दो सफलता दिलाई। दोनों कैच विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने पकड़ा।

Ind vs Eng 2nd Test live score: सिराज ने बेन स्टोक्स को भेजा पवेलियन

सिराज ने बेन स्टोक्स को आउट करके भारतीय टीम को पांचवीं सफलता दिला दी है। इंग्लैंड का चौथा और पांचवां झटका 84 के स्कोर पर लगा। सिराज ने पहली ही गेंद पर बेन स्टोक्स को आउट करके आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है।

Ind vs Eng 2nd Test live score: भारत को मिली बड़ी सफलता

भारतीय टीम ने तीसरे दिन के शुरुआत में ही जो रूट को आउट करके इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया है। जो रूट 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड का चौथा विकेट 84 के स्कोर पर गिरा। सिराज ने रूट को आउट किया।

Ind vs Eng 2nd Test live score: भारतीय टीम की नजरें ऑलआउट करने पर

भारतीय गेंदबाजों की नजरें जल्द से जल्द विकेट लेने पर होगी। भारतीय टीम ने दूसरे दिन के शुरुआत में इंग्लैंड को तीन झटका देकर पकड़ बना ली है। अगर आज पहले सेशन में भारतीय टीम तीन विकेट लेने में कामयाब रहती है तब भारतीय टीम इस मुकाबले में इंग्लैंड से आगे निकल जाएगी।

Ind vs Eng 2nd Test live score: तीसरे दिन का खेल जल्द होगा शुरू

तीसरे दिन का खेल भारतीय समयनुसार 3.30 से शुरू होगा। वहीं इंग्लैंड में उस समय 11 बज रहा होगा। अब से कुछ ही देर में तीसरे दिन का खेल शुरू होने वाला है। आज दोनों टीमों के लिए खेल का निर्णायक दिन होगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com