गिल के एक मैसेज पर बर्मिंघम आ पहुंचा ये अनकैप्ड प्लेयर, IPL में मचा चुका है धमाल
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया ने 2 जुलाई से होने वाले मुकाबले के लिए तैयारी शुरु कर दी है। इसी बीच टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में आईपीएल का एक खिलाड़ी देखा गया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में पहुंचा IPL का खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड दौरे की खराब शुरुआत हुई है। पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 5 विकेट के बड़े अंतर से शिकस्त दी। लीड्स टेस्ट के अंतिम दिन इंग्लिश टीम 350 का स्कोर आसानी से चेज कर दिया। जिसके बाद टीम इंडिया की कई कमियां भी उजागर हो गई। भारतीय टीम ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 471 और दूसरी पारी में 364 रन का स्कोर खड़ा किया। फिर भी टीम इंडिया ने मुकाबला गंवा दिया।
टीम इंडिया की इस हार का सबसे बड़ा कारण उसकी कमजोर गेंदबाजी और खराब फील्डिंग रही। जिसके कारण शुभमन एंड कंपनी सीरीज में 1-0 के अंतर से पिछड़ गई है। अब टीम को दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेलना है। इसके लिए टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है। इसी बीच टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में एक नया खिलाड़ी नजर आया।
पंजाब किंग्स का खिलाड़ी पहुंचा बर्मिंघम
इस खिलाड़ी का आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलता है। ये कोई और नहीं बल्कि पंजाब किंग्स के स्टार स्पिन गेंदबाज हरप्रीत बराड़ हैं। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि हरप्रीत बराड़ टीम इंडिया के प्रैक्टिश सेशन में क्या कर रहे हैं? इसका खुसाला खुद उन्होंने किया है। हरप्रीत ने बताया कि शुभमन गिल के बुलावे पर यहां आए।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
‘3 बार डूबा हूं…’, वीडियो के चक्कर में रवि बिश्नोई ने जोखिम में डाल दी जान
मुझे शुभमन गिल ने बुलाया- हरप्रीत बराड़
हरप्रीत बराड़ का टीम इंडिया में प्रैक्टिस सेशन में आने का वीडियो BCCI ने शेयर किया है। इस वीडियो में बराड़ ने बताया है कि उनकी पत्नी का घर बर्मिंघम के समीप स्विंडन में है। ये बर्मिंघम से केवल डेढ़ घंटे की दूरी पर है। बराड़ के कहा कि कल उन्होंने शुभमन से बात की। उन्हें कप्तान का मैसेज मिला। फिर मैंने सोचा कि चलो वहां जाकर प्रैक्टिस करते हैं। यह एक अलग अनुभव है। यह एक ऐसा अनुभव है, जैसे अपने परिवार के बीच में आना।
A feeling of home 🏠 away from home in Birmingham #TeamIndia | #ENGvIND | @arshdeepsinghh WATCH 🎥🔽 — BCCI (@BCCI) June 29, 2025
दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है। खबर है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले को मिस कर सकते हैं। उनकी जगह अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के बल्लेबाज क्रम से कुछ खिलाड़ियों को बाहर कर गेंदबाजों की एंट्री हो सकती है।
