IND vs SA: बाराबती स्टेडियम में अकेले प्रैक्टिस करते दिखें हार्दिक पांड्या, वीडियो हुआ वायरल

Hardik Pandya: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 से पहले बाराबती स्टेडियम में हार्दिक पांड्या अकेले प्रैक्टिस करते दिखें। जिसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया।
IND vs SA: बाराबती स्टेडियम में अकेले प्रैक्टिस करते दिखें हार्दिक पांड्या, वीडियो हुआ वायरल
हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Hardik Pandya Trains Alone In Barabati Stadium: पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारत और साउथ अफ्रीका की टीम भुवनेश्वर पहुंच गई है। पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए सबसे पहले भुवनेश्वर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पहुंचे।

ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (OCA) के अध्यक्ष पंकज लोचन मोहंती ने भुवनेश्वर के होटल मेफेयर में दोनों टीमों का स्वागत किया और पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को बाराबती स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन होंगे और स्टेडियम की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। मोहंती ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि क्रिकेट प्रेमी मैच का भरपूर आनंद लेंगे।

हार्दिक पांड्या ने अकेले की प्रैक्टिस

रविवार को मैदान पर सिर्फ भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ही नजर आए। फैंस के बीच बातचीत के दौरान पांड्या ने अपनी तैयारियों का भी जायजा लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, पांड्या ने लंबा वार्म-अप किया, जिसमें स्ट्रेचिंग और रनिंग ड्रिल शामिल थीं। बॉलिंग के दौरान उन्हें दाहिने कूल्हे में हल्की परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने ब्रेक लेने से पहले लगभग 20 मिनट तक पूरी ताकत से बॉलिंग की। ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन ने हार्दिक पांड्या का एक वीडियो शेयर किया है। जहां वो ग्राउंड को देखते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा, पांड्या ने बैटिंग प्रैक्टिस शुरू करने से पहले पीठ और कूल्हे की मांसपेशियों में तनाव कम करने के लिए स्थानीय मसाजर से समय लिया और अभ्यास के दौरान गेंद को स्टैंड्स तक पहुंचाया। हार्दिक पांड्या भी वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है। वो भी चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं थे।

टी20 सीरीज का कार्यक्रम

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला कटक में 9 दिसंबर को खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में 11 दिसंबर को खेला जाएगा। धर्मशाला में 14 दिसंबर को तीसरा मुकाबला होगा। चौथा मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ में और इस सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में 19 दिसंबर को खेला जाएगा।

टेस्ट में साउथ अफ्रीका और वनडे में भारत ने जीता सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन फॉर्मेट में सीरीज खेला जाना है। साउथ अफ्रीका ने टेस्ट में भारत को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से जीत हासिल करके सीरीज जीतने में कामयाब रही। अब दोनों टीमों की नजरें टी20 सीरीज पर टिकी हुई है।