हार्दिक पांड्या को आउट करने के बाद रवि बिश्नोई ने गले लगाया, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा VIDEO

Hardik Pandya and Ravi Bishnoi: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक दिल छू लेने वाला वाक्या सामने आया। रवि बिश्नोई ने हार्दिक पांड्या को आउट करने के बाद गले लगाया। यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
हार्दिक पांड्या को आउट करने के बाद रवि बिश्नोई ने गले लगाया, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा VIDEO
हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hardik Pandya Hugs Ravi Bishnoi: बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कई भारतीय टीम के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाते दिख रहे हैं। इस दौरान गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। मुकाबले के दौरान बड़ौदा के स्टार खिलाडी हार्दिक पांड्या ने गुजरात के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई गले लगा लिया। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में खेले गए ग्रुप स्टेज के मुकाबले में जब रवि बिश्नोई ने हार्दिक पांड्या को आउट किया, तब ऐसा नजारा देखने को मिला। यह मैच की दूसरी इनिंग में हुआ, जब बड़ौदा 74 रन के छोटे से टारगेट का पीछा करते हुए 69/1 पर था। बिश्नोई ने ऑफ-स्टंप पर एक छोटी गेंद फेंकी और पांड्या ने उसे सीधे ग्राउंड के बाहर मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिस हो गई और डीप में कैच आउट हो गए।

बिश्नोई ने कैच होते देखा और जश्न मनाने के लिए घूमे, जैसा कि वे अक्सर अपनी बांहें ऊपर उठाकर करते हैं। पांड्या ने यह देखा और बॉलर को हाई-फाइव दिया, जिसके बाद रवि बिश्नोई ने हार्दिक पांड्या को गले लगा लिया। हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो गए। वीडिया यहां देखें...

हार्दिक पांड्या का शानदार कमबैक

चोट के बाद वापसी करते हुए पंजाब के खिलाफ तेजतर्रार पारी खेलने वाले हार्दिक पांड्या ने इस बार गेंद से प्रभावित करते हुए चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया जबकि उनकी टीम बड़ौदा ने गुजरात को कम स्कोर वाले मैच में आठ विकेट से हराया। गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में सिर्फ 73 रन पर ढेर हो गई। गुजरात के सिर्फ दो खिलाड़ी दोहरे अंक में पहुंच पाए। बड़ौदा की ओर से भारत के पूर्व अंडर-19 तेज गेंदबाज राज लिम्बानी ने पांच रन देकर तीन विकेट चटकाए।

बड़ौदा ने इसके जवाब में सिर्फ 6.4 ओवर में दो विकेट पर 74 रन बनाकर जीत दर्ज की। हार्दिक ने छह गेंद में 10 रन बनाए। यह भारतीय ऑलराउंडर अब छह दिसंबर को कटक के लिए रवाना होगा जहां वह नौ दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com