- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Abhishek Sharma Close To Breaking Virat Kohli Nine Year Old T20 Record
IND vs SA: इतिहास के करीब अभिषेक शर्मा, टूट सकता है विराट कोहली का 9 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड
Abhishek Sharma: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की नजरें एक बड़े रिकॉर्ड पर है। वो 87 रन बनाते ही विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma Close To Breaking Virat Kohli T20 Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। पहले दो मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका ने एक-एक जीत दर्ज की है। धर्मशाला में भारतीय टीम जीत हासिल करके सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। वहीं इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
अभिषेक शर्मा एक बड़े रिकॉर्ड से महज 87 रन दूर हैं। अगर धर्मशाला में अभिषेक शर्मा 87 रन बना लेते हैं तो वो विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा T20 रन बनाने के विराट कोहली के नौ साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ़ 87 रन दूर हैं। कोहली ने 2016 में 31 मैचों में 89.66 की शानदार औसत से 1,614 रन बनाकर T20 का यह बेंचमार्क सेट किया था, जिसमें चार शतक और 14 अर्धशतक शामिल थे।
इस साल अभिषेक ने बनाए हैं 1533 रन
वहीं अभिषेक ने इस साल 39टी20 मुकाबले में 41.43 की औसत से 1,533 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं।अभिषेक अब रविवार, 14 दिसंबर को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20I में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल करने का कोशिश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ के खिलाड़ियों को बड़ा मंच, नागपुर की लीग से आईपीएल तक, VPL बना नया प्लेटफॉर्म
IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर
जहां कोई नहीं जाता, वहां पहुंचे सचिन तेंदुलकर….आदिवासी बच्चों के साथ नक्सल मुक्त गांव में मनाया बर्थडे
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
एक कैलेंडर वर्ष में पुरे किए 50 छक्के
मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 8 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 2 छक्के लगाए। इन छक्कों के साथ वह एक कैलेंडर वर्ष में T20I में 50 छक्के पूरे करने वाले भारतीय पावर हिटर के एक खास ग्रुप में शामिल हो गए।
यह भी पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भारत पहुंचे विराट कोहली, जानें कब और कहां खेला जाएगा दिल्ली का मुकाबला
अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन पहले दो मुकाबले में
साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। हालांकि उनके बल्ले से कोई बड़ा स्कोर देखने को नहीं मिले हैं। पहले दोनों मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 17-17 रन बनाए। कटक में पहले T20I में, वह सस्ते में आउट हो गए, जबकि भारत ने 175/6 का स्कोर बनाया और मैच 101 रनों से जीत लिया। जबकि भारत को दूसरे मुकाबले में 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब इस मैच में अभिषेक की नजरें बड़े स्कोर पर होगा।
Abhishek sharma close to breaking virat kohli nine year old t20 record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बुद्ध पूर्णिमा पर तुला राशि में चंद्रमा का गोचर, मेष सहित इन राशियों का होगा भाग्योदय
May 01, 2026 | 01:02 AMVastu Tips: सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
May 01, 2026 | 12:02 AMक्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
Apr 30, 2026 | 11:51 PMVaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 उपाय, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा
Apr 30, 2026 | 11:40 PMगौ प्रतिष्ठा पर शंकराचार्य ने वाराणसी में भरी हुंकार; कहा- किसी सरकार ने नहीं किया सनातन भावना का सम्मान
Apr 30, 2026 | 11:34 PM‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PMMakeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Apr 30, 2026 | 11:16 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM
Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM














