Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026 में खिताबी जीत से 156 रन दूर RCB, गुजरात के बल्लेबाजों के खिलाफ सिर चढ़कर बोले बेंगलुरु के गेंदबाज

RCB vs GT Final: आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में आरसीबी को जीत दर्ज करने के लिए के लिए 155 रनों की जरूरत है। गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा 50 रनों की अर्धशतकीय पारी वॉशिंगटन सुंदर ने खेली।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 31, 2026 | 09:38 PM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

RCB vs GT IPL 2026 Final 1st Inning Highlight: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रजत पाटीदार के इस फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए गुजरात टाइटंस के बल्लेबजों पर अच्छी खासी लगाम कसी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। अब आरसीबी को IPL 2026 में खिताबी जीत के लिए 156 रन बनाने होंगे।

रासिक सलाम डार ने झटके 3 विकेट

फाइनल मैच में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले व सबसे किफायती गेंदबाजी करने वाले रासिक सलाम डार रहे। उन्होंने जीटी के बल्लेबाजों पर अच्छी-खासी लगाम कसी। डार ने निशांत संधु, राहुल तेवतिया और राशिद खान को आउट कर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, 4 ओवर में 6.80 की इकोनॉमी के साथ सिर्फ 27 रन खर्च किए।

भुवनेश्वर-हेडलवुड ने लिए 2-2 विकेट

रासिक सलाम डार के अलावा शुरुआत में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेडलवुड ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इन दोनों ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन और जेसन होल्डर तो जोश हेडलवुड ने शुभमन गिल और अर्शद खान को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 Final में अंपायरिंग पर फूटा गुस्सा, जॉर्डन कॉक्स के कैच पर बवाल, रजत पाटीदार की अंपायर से तीखी बहस

जोस बटलर दोबारा शर्मसार! अहमदाबाद में बना बाउंड्री का शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार दिखा बाउंड्री का ऐसा सूखा

RCB ने IPL 2026 के फाइनल में रचा इतिहास, आईपीएल सीजन में 35 पावरप्ले विकेट लेने वाली पहली टीम बनी

IPL 2026 Final: मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, वेस्टर्न रेलवे का क्रिकेट फैंस को बड़ा तोहफा

गुजरात का टॉप आर्डर रहा फ्लॉप

बल्लेबाजी में गुजरात टाइटंस को उसके टॉप ऑर्डर ने काफी निराश किया। शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर और निशांत संधु आरसीबी के खिलाफ इस अहम मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकमयाब रहे। साई सुदर्शन 12, शुभमन गिल 10, जोसर बटलर 19 तो निशांत संधु 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

वॉशिंगटन सुंदर ने खेली अर्धशतकीय पारी

वॉशिंगटव सुंदर ने जीटी के लिए सबसे ज्यादा 50 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने ये रन 37 गेंदों पर 5 चौको की मदद से बनाए। इसके अलवा अर्शद खान सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए।

ये भी पढ़ें: RCB ने IPL 2026 के फाइनल में रचा इतिहास, आईपीएल सीजन में 35 पावरप्ले विकेट लेने वाली पहली टीम बनी

IPL 2026 के फाइनल में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

Gujarat titans set target 156 runs for rcb win ipl 2026 final

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 09:24 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Gujarat Titans
  • IPL 2026
  • Royal Challengers Bengaluru
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.