-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gujarat Titans Defeated Lucknow Super Giants By 6 Wickets
LSG vs GT: पंत ने रोका गिल का विजय रथ, GT को लखनऊ ने 6 विकेट रहते दी करारी शिकस्त
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आईपीएल 2025 के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइंटस को 6 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है। इस मैच में लखनऊ की जीत के हीरो निकोलस पूरन रहे। उन्होंने 34 गेंदों में विस्फोटक अंदाज से 64 रन बनाए।

निकोलस पूरन (फोटो सोर्स- @IPL)
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच इस सीजन का 26वां मुकाबला खेला गया। इस मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने 6 विकेट रहते जीत दर्ज की।इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने कुल 180 रन का स्कोर रखा। गुजरात के द्वारा दिए गए स्कोर को लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हिसाब से लखनऊ ने गुजरात की शानदार लय पर ब्रेक लगाया।
गुजरात टाइटंस के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल ने बनाए। उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए। 60 रन के स्कोर पर कप्तान गिल ओवेश खान का शिकार बने। गिल के अलावा गुजरात के लिए दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन ने 37 गेंदों पर 56 रन बनाए। इसके अलावा शेफरेन रदरफोर्ड ने 22 रन की छोटी सी पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में लखनऊ के लिए शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट अपने ना किए। इसके अलावा दिग्वेश राठी और आवेश खान को 1-1 विकेट मिला।
निकोलस पूरन ने फिर खेली मैच जिताऊ पारी
लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने एक बार फिर से शानदार पारी खेली। इस मैच में उन्होनें 34 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में 61 रन की पारी खेली। इस साल निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जाएंट्स को अकेले दम पर मैच जीता रहे हैं। दूसरी तरफ एडन मार्करम ने भी लखनऊ को जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आज के मुकाबले में 31 गेंदों में 58 बनाए। इसके अलावा कप्तान पंत ने 21 तो आयुष बढ़ोनी ने 28 रन बनाकर टीम में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जीटी की गेंदबाजी बनीं हार का कारण
गुजरात की तरफ से आज साधारण गेंदबाजी का प्रदर्शन किया गया। मोहम्मद सिराज इस टीम के लिए सबसे घातक गेंदबाज हैं। लेकिन आज के मुकाबले में वो फीके साबित रहे। उन्होंने 4 ओवर में 12.50 की इकोनॉमी के साथ बिना विकेट लिए 50 रन लूटा दिए। गुजरात टाइटंस की तरफ से इस मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा राशिद खान और वाशिंटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।
Gujarat titans defeated lucknow super giants by 6 wickets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














