पति अर्जुन के लिए चियर करने LSG की जर्सी में पहुंचीं सानिया चंडोक, लेकिन सारा तेंदुलकर ने बटोरीं सुर्खियां
LSG vs GT: इकाना स्टेडियम में LSG और गुजरात टाइटंस के मुकाबले के दौरान अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक और बहन सारा तेंदुलकर नजर आईं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
अर्जुन तेंदलुकर और उनका परिवार (फोटो- सोशल मीडिया)
LSG vs GT, Arjun Tendulkar-Sara Tendulkar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां क्रिकेट के साथ-साथ दर्शकों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही।
स्टेडियम में दिखीं सानिया चंडोक और सारा तेंदुलकर
इस मुकाबले के दौरान अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक और बहन सारा तेंदुलकर स्टेडियम में एक साथ मैच देखती नजर आईं। सानिया चंडोक लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी पहनकर अपनी टीम को समर्थन देती दिखीं, जबकि सारा तेंदुलकर के अंदाज ने सभी का ध्यान खींच लिया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Sara Tendulkar’s sister-in-law, Arjun Tendulkar’s wife, came wearing an LSG jersey to support him. Why didn’t Sara Tendulkar wear an LSG jersey? Does she still support Mumbai Indians from her heart? pic.twitter.com/dFCEtFtzum — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 12, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
सारा तेंदुलकर के लुक्स ने बढ़ाई चर्चा
सानिया जहां लखनऊ टीम को समर्थन देती नजर आईं, वहीं सारा तेंदुलकर ने किसी भी टीम की जर्सी नहीं पहनी। वह हल्के हरे रंग की कुर्ती में स्टैंड में बैठी दिखाई दीं। उनके इस अंदाज को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि आखिर वह किस टीम का समर्थन कर रही हैं। सारा का यह लुक सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में बना हुआ है।
रिश्तों को लेकर भी उठे सवाल
गौरतलब है कि सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं। वहीं, उनका नाम अक्सर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा लगातार जारी रहती है।
लखनऊ की पारी रही साधारण
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी। टीम की ओर से एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने 18, निकोलस पूरन ने 19, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी ने 18-18 रन की पारियां खेलीं, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें: मुंबई और बेंगलुरु के लिए बुरी खबर! रोहित और कोहली को चोट के कारण मैदान से जाना पड़ा बाहर
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने 40 गेंदों में 56 रन की अहम पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं जोस बटलर ने 37 गेंदों में 60 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। गुजरात की टीम ने इस जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
