- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gt Vs Kkr Live Cricket Score In Hindi Gujarat Titans Vs Kolkata Knight Riders Scorecard
IPL 2026 GT vs KKR Highlights: ग्रीन पर भारी पड़े गिल, गुजरात टाइटंस ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया
GT vs KKR Highlights: आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किया। गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया। यह कोलकाता की पांचवीं हार है। वहीं गुजरात की तीसरी जीत है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Highlights:आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 5 विकेट से हराया। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर से मिले 181 रनों के लक्ष्य को जीटी ने 5 विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल किया। यह केकेआर की इस सीजन में पांचवीं हार है।
केकेआर से मिले 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर 57 रन जोड़े। सुदर्शन 16 गेंदों में 22 रन बनाने के बाद सुनील नरेन का शिकार बने। इसके बाद जोस बटलर और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 38 रन जोड़े। बटलर 15 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल ने एक छोर से अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अपना अर्धशतक पूरा किया।
गिल ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 86 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में गिल ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वॉशिंगटन सुंदर 13 रन ही बना सके। ग्लेन फिलिप्स 16 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। शाहरुख खान 3 और राहुल तेवतिया 7 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर की ओर से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि वैभव अरोड़ा और रमनदीप सिंह ने एक-एक विकेट निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
IPL के इन 3 कप्तानों पर गाज गिरनी तय, छिन जाएगी कप्तानी; कहीं ये आपके फेवरेट प्लेयर तो नहीं, देखें लिस्ट
IPL 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से चटाई धूल
MI vs PBKS: धर्मशाला में पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम, IPL 2026 में किया ये बड़ा कारनामा
MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने बनाए 200 रन, प्रभसिमरन सिंह ने पूरा किया अर्धशतक
इससे पहले, टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की पूरी टीम 180 रन बनाकर सिमटी। टीम की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही और कप्तान अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। टिम सीफर्ट भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 14 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद कगिसो रबाडा की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को कैच देकर पवेलियन लौटे।
हालांकि, कैमरून ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया। ग्रीन ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 79 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ग्रीन ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि, ग्रीन को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। रोवमैन पॉवेल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।
अनुकूल रॉय 9 रन बनाकर चलते बने, जबकि रिंकू सिंह एक रन ही बना पाए। रमनदीप सिंह ने 17 रनों का योगदान दिया। गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने दो-दो निकाले। राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट झटका। यह गुजरात टाइटंस की इस सीजन की तीसरी जीत है।
17 Apr 2026 11:32 PM (IST)
17 Apr 2026 11:32 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: IPL में KKR की सबसे लंबी हार का सिलसिला
- 2009 में 9
- 2025-26 में 7*
- 2019 में 6
- 2022 में 5
17 Apr 2026 11:27 PM (IST)
17 Apr 2026 11:27 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: गुजरात टाइटंस की तीसरी जीत
गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ गुजरात ने तीसरी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 86, जोस बटलर ने 25, साई सुदर्शन ने 22, फिलिप्स ने 19, वाशिंगटन सुंदर ने 13 रनों की पारी खेली। कोलकाता के लिए वरुण ने 2, नारायण ने 1, वैभव ने 1 और रमनदीप ने 1 विकेट चटकाए।
17 Apr 2026 11:00 PM (IST)
17 Apr 2026 11:00 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: शुभमन गिल लौटे पवेलियन
गुजरात टाइटंस को चौथा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। गिल 158 के स्कोर पर 86 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव अरोड़ा ने गिल का विकेट लिया। अब गुजरात को जीतने के लिए 18 गेंदों में 23 रनों की जरूरत है।
17 Apr 2026 10:45 PM (IST)
17 Apr 2026 10:45 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: गुजरात को लगा तीसरा झटका
गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका लगा। 141 के स्कोर पर सुंदर 13 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं अभी शुभमन गिल एक छोर संभाले खेल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती ने यह सफलता दिलाई।
17 Apr 2026 10:27 PM (IST)
17 Apr 2026 10:27 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: जोस बटलर हुए आउट
जोस बटलर के रूप में गुजरात को दूसरा झटका लगा। गुजरात की टीम को 95 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। बटलर 25 रन बनाकर आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने कोलकाता को साफलता दिलाई।
17 Apr 2026 10:00 PM (IST)
17 Apr 2026 10:00 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: गुजरात टाइटंस को लगा पहला झटका
गुजरात टाइटंस को पहला झटका 57 के स्कोर पर लगा। साई सुदर्शन 22 रन बनाकर आउट हो गए। सुनील नारायण ने कोलकाता को पहली सफलता दिलाई।
17 Apr 2026 09:25 PM (IST)
17 Apr 2026 09:25 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: गुजरात को बनाने होंगे 181 रन
गुजरात टाइटंस की टीम को जीतने के 181 रन बनाने होंगे। गुजरात की जीत की दरोमदार गिल और बटलर पर टिकी हुई है। अब देखना होगा कि कोलकाता की टीम कैसी गेंदबाजी करती है।
17 Apr 2026 09:22 PM (IST)
17 Apr 2026 09:22 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: कोलकाता ने बनाए 180 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 180 रनों पर सिमट गई है। पारी के अंतिम गेंद पर कैमरून ग्रीन 79 रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात के लिए यह सफलता राशिद खान ने दिलाई। कोलकाता के लिए ग्रीन ने 79, पॉवेल ने 27, रमनदीप ने 17, सीफर्ट ने 19 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। गुजरात के लिए रबाडा ने 3, अशोक शर्मा ने 2, सिराज ने 2, प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 और राशिद खान ने 1 विकेट चटकाए।
17 Apr 2026 09:04 PM (IST)
17 Apr 2026 09:04 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: रमनदीप सिंह भी लौटे पवेलियन
रमनदीप सिंह के रूप में कोलकाता को सातवां झटका लगा। 165 के स्कोर पर रमनदीप 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
17 Apr 2026 08:57 PM (IST)
17 Apr 2026 08:57 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: रिंकू सिंह लौटे पवेलियन
रिंकू सिंह के रूप में कोलकाता को छठा झटका लगा। रिंकू सिंह 1 रन बनाकर आउट हुए। 148 के स्कोर पर छठा झटका लगा।
17 Apr 2026 08:53 PM (IST)
17 Apr 2026 08:53 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: अनुकूल रॉय लौटे पवेलियन
अनुकूल रॉय के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स को पांचवां झटका लगा। अनुकूल 9 रन बनाकर आउट हो गए। 147 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा।
17 Apr 2026 08:47 PM (IST)
17 Apr 2026 08:47 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: ग्रीन का पचासा
कैमरून ग्रीन ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ग्रीन ने केकेआर के लिए अपना पहला अर्धशतक बनाया। इसके साथ ही कोलकाता अब मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
17 Apr 2026 08:34 PM (IST)
17 Apr 2026 08:34 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: पॉवेल लौटे पवेलियन
कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथा झटका रोवमैन पॉवेल के रूप में लगा। पॉवेल 27 रन बनाकर आउट हुए। 87 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा।
17 Apr 2026 07:53 PM (IST)
17 Apr 2026 07:53 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: टिम सीफर्ट भी लौटे पवेलियन
कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका लगा है। टिम सीफर्ट 19 रन बनाकर आउट हो गए। 32 के स्कोर पर कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा। रबाडा ने गुजरात को एक और सफलता दिलाई।
17 Apr 2026 07:41 PM (IST)
17 Apr 2026 07:41 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: कोलकाता को लगा दूसरा झटका
कोलकाता को दूसरा झटका अंगकृष रघुवंशी के रूप में लगा। 21 के स्कोर पर 8 रन बनाकर अंगकृष पवेलियन लौट गए। रबाडा ने गुजरात को दूसरी सफलता दिलाई।
17 Apr 2026 07:34 PM (IST)
17 Apr 2026 07:34 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: अजिंक्य रहाणे पहले ओवर में ही हुए आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका पहले ओवर में ही लगा। रहाणे बिना खाता खोले ही आउट हो गए। रहाणे को सिराज ने चलता किया। कोलकाता को पहला झटका 5 के स्कोर पर लगा।
17 Apr 2026 07:08 PM (IST)
17 Apr 2026 07:08 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11
टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
17 Apr 2026 07:07 PM (IST)
17 Apr 2026 07:07 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: ऐसी है गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
17 Apr 2026 07:07 PM (IST)
17 Apr 2026 07:07 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: टॉस गंवाने के बाद गिल ने क्या कहा?
टॉस गंवाने के बाद गिल ने कहा कि वो पहले गेंदबाजी ही करना चाहते हैं। गिल ने कहा कि सच कहूँ तो हम पहले बॉलिंग करना चाहते थे। आस-पास थोड़ी ओस हो सकती है। पिछले मैच में हमारी बैटिंग बीच में ही बिखर गई थी। वरना यह आसानी से चेज़ हो जाना चाहिए था। यह सब आसान चीज़ों को सही करने के बारे में है। हम हमेशा टीम मीटिंग में इसी बारे में बात करते हैं। हम एक ही टीम के साथ खेल रहे हैं।
17 Apr 2026 07:05 PM (IST)
17 Apr 2026 07:05 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस के समय रहाणे ने कहा कि पहले बैटिंग करने की सोच रहे हैं, चाहते हैं कि हमारे बैटर खुलकर बैटिंग करें। हम बस पासा पलटना चाहते हैं, इसलिए पहले बैटिंग करना एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप अच्छा कर रहे हैं, तो लोग इसे पसंद करेंगे, नहीं तो वे बुराई करेंगे। T20 फॉर्मेट पूरी तरह से मोमेंटम के बारे में है। एक बदलाव, एलन की जगह साइफर्ट आए हैं।
17 Apr 2026 06:34 PM (IST)
17 Apr 2026 06:34 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: ऐसी है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 3 मैचों में गुजरात की टीम विजयी रही है। वहीं कोलकाता की टीम केवल 1 मुकाबला ही जीत सकी है। जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। हेड टू हेड में गुजरात टाइटंस का दबदबा है।
17 Apr 2026 06:33 PM (IST)
17 Apr 2026 06:33 PM (IST)GT vs KKR Live Score Update: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में आपका स्वागत है
नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा, आईपीएल के 25वें मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूं। आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के दौरान कोलकाता को पहली जीत की जरूरत होगी। वहीं गुजरात की टीम अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने उतरेगी।
Gt vs kkr live cricket score in hindi gujarat titans vs kolkata knight riders scorecard
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ के पूरे होंगे सपने, जानें अपनी राशि का हाल
May 16, 2026 | 12:20 AM1 अक्टूबर से Delhi-NCR में बदल जाएंगे नियम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; जान लें ये 3 बड़े फैसले
May 15, 2026 | 11:00 PMमुंबई के मानखुर्द में बनेगी नई जेल, कारागृह प्रशासन को मिली 11 एकड़ जमीन; 1 दिन में हटाई गईं 1200 झोपड़ियां
May 15, 2026 | 10:59 PMShani Jayanti Deepak: शनि जयंती की शाम बस इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, खिंची चली आएगी लक्ष्मी!
May 15, 2026 | 10:59 PMशिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
May 15, 2026 | 10:52 PMगुना पुलिस की नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद
May 15, 2026 | 10:46 PMकेरल सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, कार्यक्रम से पहले किया ऐलान; क्या है असली वजह?
May 15, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














