- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Bike Theft Gang Arrested Nagpur Amgaon Police Investigation 2026
गोंदिया: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार; नागपुर और गोंदिया से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें जब्त
गोंदिया में 2 बाइक चोर गिरफ्तार, 3 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त, कुल 2.10 लाख की संपत्ति बरामद। पुलिस कार्रवाई की जानकारी।

Local Crime Branch Gondia News: गोंदिया जिले में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.10 लाख रुपए मूल्य की 3 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देशानुसार तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में टीम गश्त व पुराने मामलों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि धीरज भूषण फुंडे (35, निवासी कालीमाटी) और तेजराम उर्फ तेजस जगदीश आड़े (30, निवासी कोंढ़ा कोसरा, तहसील पवनी, जिला भंडारा) चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए गोंदिया आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर 16 अप्रैल की शाम कुड़वा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने मिलकर आमगांव से 2, गोंदिया रेलवे स्टेशन क्षेत्र से 1 तथा नागपुर के प्रतापनगर क्षेत्र से 1 मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया।
सम्बंधित ख़बरें
धारणी: नेहरू नगर में साप्ताहिक बाजार बना सिरदर्द; सड़कों पर कब्जा, गंदगी और 12 बाइक चोरी से नागरिक परेशान
गर्मियों की छुट्टियों में ST बस का सफर हुआ महंगा, 10% किराया बढ़ा, जानें आपकी जेब पर कब तक पड़ेगा बोझ
वाशिम में ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक शुरू, मुहूर्त पर मिला 7,000 का भाव; खरीफ की तुलना में किसानों को मिली राहत
भंडारा में गैस किल्लत के बीच सरकारी केरोसीन का इंतजार, 60,000 लीटर मंजूर स्टॉक के बावजूद राशन दुकानों से गायब
3 बाइक जब्त, एक और की तलाश
आरोपियों के पास से हीरो स्प्लेंडर कंपनी की 3 मोटरसाइकिलें (कुल कीमत 2.10 लाख रुपए) जब्त की गई हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आमगांव थाने में 2, गोंदिया थाने में 1 तथा नागपुर के प्रतापनगर थाने में 1 मामला दर्ज है। इस प्रकार कुल 4 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
आरोपियों ने एक मोटरसाइकिल कवर्धा में छिपाकर रखी है, जिसे जब्त करने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस टीम की कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजूरकर, सहायक फौजदार राजू मिश्रा, हवालदार महेश मेहर सहित टीम द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की जांच के लिए गोंदिया शहर पुलिस के हवाले किया गया है।
Gondia bike theft gang arrested nagpur amgaon police investigation 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PMगोंदिया: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार; नागपुर और गोंदिया से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें जब्त
Apr 17, 2026 | 07:18 PM‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PMGT vs KKR: कोलकाता ने जीता टॉस, गुजरात के खिलाफ पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Apr 17, 2026 | 07:14 PMमुलचेरा: बारसवाड़ा जंगल में बाघ का हमला, गाय को बनाया शिकार; महुआ संकलन के सीजन में ग्रामीणों में बढ़ी दहशत
Apr 17, 2026 | 07:10 PMसंसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PMपाकिस्तान जनरल के हाथ में अमेरिका-ईरान की कमान; असिम मुनीर बने मुख्य मध्यस्थ, शहबाज केवल जूनियर पार्टनर?
Apr 17, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

Bengal Election: अमित शाह का ‘मिशन 148’, बंगाल फतह के लिए चाणक्य ने तैयार किया अभेद्य ब्लूप्रिंट; जानें सबकुछ
Apr 17, 2026 | 06:31 PM
नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM














