- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Mulchera Baraswada Tiger Attack Livestock Kill Forest Department Alert
मुलचेरा: बारसवाड़ा जंगल में बाघ का हमला, गाय को बनाया शिकार; महुआ संकलन के सीजन में ग्रामीणों में बढ़ी दहशत
मुलचेरा के बारसवाड़ा जंगल में बाघ ने एक गाय को मार डाला। महुआ फूल संकलन के बीच बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है, वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।

Mulchera Tiger News: मुलचेरा तहसील के समीप बारसवाड़ा गांव के जंगल परिसर में पिछले कुछ दिनों से बाघ के विचरण की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे स्थानीय नागरिकों में भय का वातावरण बन गया है। बुधवार सुबह प्रभाग क्र. 8 अंतर्गत बारसवाड़ा जंगल क्षेत्र में बाघ द्वारा एक गाय पर हमला कर उसे मार डालने की घटना उजागर हुई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम एक किसान की गाय चरने के लिए जंगल में गई थी, जहां रात के समय बाघ ने उस पर हमला किया। बुधवार सुबह खोजबीन के दौरान गाय मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पथक मौके पर पहुंचे तथा पंचनामा किया। वन अधिकारियों ने नागरिकों से रात के समय पशुओं को खुले में न छोड़ने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
जंगल में बढ़ाएं गश्त
महुआ फूल और रानमेवा संकलन का सीजन शुरू होने से बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलों की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि बाघ की मौजूदगी के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। कई लोग जोखिम उठाकर महुआ फूल एकत्र कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, प्रभावित किसान को मुआवजा देने और बाघ का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली हवाई अड्डे के लिए 104 करोड़ रुपये मंजूर; 311 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण को राज्य सरकार की हरी झंडी
गड़चिरोली: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप; बिजली गुल होने से वेंटिलेटर बंद होने का दावा, हंगामा
गड़चिरोली में बदला लेने के लिए महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर नाबालिग समेत तीन को दबोचा
गड़चिरोली: 10 साल से गांव वालों ने नहीं देखी ST बस, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर; ग्रामीणों ने दी चेत
बाघ के बंदोबस्त में विभाग नाकाम
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से बाघ की मौजूदगी के बावजूद वन विभाग स्थिति को नियंत्रित करने में विफल साबित हो रहा है। इससे लोगों को भय के साये में जीवन यापन करना पड़ रहा है।
Mulchera baraswada tiger attack livestock kill forest department alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














