- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gt Vs Kkr Kolkata Knight Riders Opt To Bat Against Gujarat Titans
GT vs KKR: कोलकाता ने जीता टॉस, गुजरात के खिलाफ पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
GT vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे (फोटो-सोशल मीडिया)
Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए कोलकाता ने एक बदलाव किया है। वहीं गुजरात की टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।
अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे और चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज इस मुकाबले में खुलकर खेलें। हम बस चीजों को पलटना चाहते हैं, इसलिए पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प है। अगर आप अच्छा कर रहे हैं, तो लोग आपकी तारीफ करेंगे, वरना वे आपकी आलोचना करेंगे। टी20 फॉर्मेट पूरी तरह से मोमेंटम पर निर्भर करता है। टीम में एक बदलाव है। एलन की जगह सीफर्ट आए हैं।”
टॉस गंवाने के बाद गिल ने क्या कहा?
हालांकि, गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस हारने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “सच कहूं तो हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। शायद थोड़ी ओस हो सकती है। पिछले मैच में बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी। वरना, यह एक आसान चेज होना चाहिए था। यह सब बस आसान चीजों को सही तरीके से करने के बारे में है। टीम मीटिंग में हम हमेशा इसी बारे में बात करते हैं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, इस बड़े बिजनेसमैन ने खरीदी, कितने में हुई डील?
SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर की टीम में मनीष पांडे की वापसी
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का विजयी रथ रोकने उतरेगी कोलकाता, क्या रिंकू सिंह फिर बनेंगे ‘संकटमोचक’?
चेन्नई की जीत से मुंबई का पत्ता साफ? अब बस इस तरह प्लेऑफ में कर सकती है क्वालीफाई, जानें कौन सी टीम सबसे आगे
ऐसा रहा दोनों टीम का प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में मिलाजुला रहा है। टीम ने इस सीजन खेले 4 मुकाबलों में से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। केकेआर इस मुकाबले में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।
यह भी पढ़ें: फिटनेस टेस्ट पास कर टीम से जुड़े Pat Cummins, इस दिन खेलेंगे IPL 2026 का पहला मुकाबला
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
Gt vs kkr kolkata knight riders opt to bat against gujarat titans
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में ‘मौत’ बनकर आई तेज रफ्तार कार: गमी में जा रहे एक ही परिवार को रौंदा, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज
May 03, 2026 | 05:30 PMआशीष जायसवाल ने लिया ‘समृद्ध गढ़चिरोली’ का संकल्प, विकास-शांति-पर्यावरण पर फोकस
May 03, 2026 | 05:30 PM‘टॉक्सिक’ से पहले Tara Sutaria का ग्लोबल डेब्यू, कान्स 2026 में रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा
May 03, 2026 | 05:17 PMतुमसर में 36 लाख की CCTV परियोजना फेल, एक महीने में ही सिस्टम ठप, सुरक्षा पर खतरा
May 03, 2026 | 05:10 PMयूक्रेन ने रूसी तेल बंदरगाह पर किया भीषण ड्रोन हमला, बाल्टिक और काला सागर में मची भारी तबाही
May 03, 2026 | 04:58 PMदीदी थी, दीदी हैं और दीदी रहेंगी, नतीजों से पहले अखिलेश ने की भविष्यवाणी, कहा- BJP हरा नहीं सकती
May 03, 2026 | 04:58 PMMP News: शिवपुरी में कुदरत का ‘खौफनाक’ तांडव, हवा के झोंके से छत से गिरी 16 साल की लड़की, मलबे में दबे तीन लोग
May 03, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














