IPL 2026 में गुजरात की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, टॉम बैंटन की जगह इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को किया गया शामिल

Connor Esterhuizen: आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने चोटिल टॉम बैंटन की जगह कॉनर एस्टरहुइजन को टीम में शामिल किया है। एस्टरहुइजन हाल ही में शानदार फॉर्म में नजर आए थे।
Connor Esterhuizen Replaces Tom Banton
कॉनर एस्टरहुइजन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Connor Esterhuizen Replaces Tom Banton: आईपीएल 2026 के दौरान गुजरात टाइटंस की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। आईपीएल 2026 के बाकी बचे मुकाबले के लिए गुजरात ने कॉनर एस्टरहुइजन को टीम में शामिल किया है। कॉनर एस्टरहु़इजन को इंग्लैंड के टॉम बैंटन की जगह शामिल किया गया है। बैंटन चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज टॉम बैंटन उंगली की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को गुजरात टाइटंस ने शामिल हुए। उन्हें गुजरात ने 75 लाख के बेस प्राइस में टीम में शामिल किया। वो इस टीम में जोस बटलर का मुख्य बैकअप होंगे।

एस्टरहुइजन ने SA20 लीग में सभी का ध्यान किया आकर्षित

एस्टरहुइजन ने SA20 लीग में MI केप टाउन और हाल ही में प्रिटोरिया कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया है। 24 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट सर्कल में काफी पसंद किया जाता है। उन्होंने पिछले महीने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा।

कॉनर एस्टरहुइजन का प्रदर्शन

इस सीरीज में उन्होंने 145.98 के शानदार स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर रहे।अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय सीरीज में एस्टरहुइजन ने “प्लेयर ऑफ द सीरीज” का खिताब भी जीता, जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम की। इस दौरान उन्होंने पांच मैचों में कुल 13 छक्के भी लगाए, जिससे उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

IPL 2026 में ऐसा रहा गुजरात का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अब तक मिला जुला रहा है। अब तक गुजरात की टीम ने 4 मैच खेले हैं। जिसमें 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात का पांचवां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से खेला जाएगा। यह मुकाबला शुक्रवार 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

शुभमन गिल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, कॉनर एस्टरहुइजन, पृथ्वी राज, ल्यूक वुड।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com