- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gt Vs Kkr Ipl 2025 Live Score Today Match 39 Gujarat Titans Vs Kolkata Knight Riders Eden Gardens Live Scorecard Update
GT Vs KKR Highlight, IPL 2025: कोलकाता को गुजरात ने 39 रन से हराया, कप्तान शुभमन गिल ने खेली 90 रन की विस्फोटक पारी
GT Vs KKR, IPL 2025 Highlight: आज कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 के सीजन का 38वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डंस में होगा।
- Written By: संजय बिष्ट

GT Vs KKR Highlight Score Updates, IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में 39 रन से शिकस्त दे दी है। गुजरात ने ये मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। मैच से पहले कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने कोलकाता के सामने 198 रन का स्कोर बनाया। गुजरात के लिए इस जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में 90 रन बनाए। इसके अलावा साई सुदर्शन और जोस बटलर ने भी शानदार पारी खेली।
कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने इस मुकाबले काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में गुजरात के बल्लेबाजों ने कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। कोलकाता के ज्यादातर गेंदबाजों की इस मुकाबले में इकोनॉमी 10 के उपर की रही। वैभव अरोरा, मोईन अली और आंद्रे रसल को 1-1 विकेट मिला। अन्य गेंदाबजों की इस मुकाबले में झोली खाली रही।
Match 39. Gujarat Titans Won by 39 Run(s) https://t.co/TwaiwD55gP #KKRvGT #TATAIPL #IPL2025 — IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2025
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
IPL 2026 CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, संजू सैमसन लौटे पवेलियन
‘यह हार दुनिया का अंत…’, Ajinkya Rahane ने कोलकाता के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; देखें VIDEO
IPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
21 Apr 2025 11:28 PM (IST)
21 Apr 2025 11:28 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Update: गुजरात 39 रन से जीता
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 39 वें मुकाबले को 39 रन से अपने नाम कर लिया। 198 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 20 ओवर में 159 रन बना सकी। कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने फिप्टी लगाई। दूसरी तरफ गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 55 गेंदों में 90 रन बनाकर टीम का स्कोर 198 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
21 Apr 2025 11:01 PM (IST)
21 Apr 2025 11:01 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Update: कोलकाता का सातवां विकेट गिरा
प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में गुजरात को दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। उन्होंने पहले रमनदीप सिंह को फिर मोईन अली को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही कोलकाता का सातवा विकेट भी गिर गया है। अब कोलकाता को जीत के लिए 21 गेंद में 80 रन की जरूरत है।
21 Apr 2025 10:55 PM (IST)
21 Apr 2025 10:55 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Update: आंद्रे रसल हुआ आउट
कोलकाता का अहम वक्त पर करारा झटका लगा है। आंद्रे रसल पवेलियन जा चुके हैं। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स को राशिद खान ने 5वां झटका दे दिया है। अब कोलकाता को मुकाबले जितने के लिए 25 गेंद में 81 रन बनाने हैं।
Match 39. WICKET! 15.5: Andre Russell 21(15) st Jos Buttler b Rashid Khan, Kolkata Knight Riders 118/5 https://t.co/TwaiwD55gP #KKRvGT #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2025
21 Apr 2025 10:36 PM (IST)
21 Apr 2025 10:36 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Update: कोलकाता का चौथा विकेट गिरा
कोलकाता नाइट राइडर्स को कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में चौथा झटका लग चुका है। उन्हें गुजरात के स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने अपना शिकार बनाया। अब कोलकाता को जीत के लिए 44 गेंद में 108 रन की जरूरत है।
21 Apr 2025 10:30 PM (IST)
21 Apr 2025 10:30 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Update: कोलकाता को लगा तीसरा झटका
गुजरात टाइटंस को मुकाबले में तीसरी सफलता मिल चुकी है। इस मुकाबले में वेंकटेश अय्यर का बल्ला शांत दिखा। वो 14 रन के स्कोर पर स्पिन गेंदबाज साई किशोर का शिकार बने। उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। अब कोलकाता को जीत के लिए 50 गेंद पर 114 रन की जरूरत है।
Match 39. WICKET! 11.3: Venkatesh Iyer 14(19) ct Washington Sundar b Sai Kishore, Kolkata Knight Riders 84/3 https://t.co/TwaiwD55gP #KKRvGT #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2025
21 Apr 2025 10:01 PM (IST)
21 Apr 2025 10:01 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Update: गुजरात को मिली दूसरी सफलता
कोलकाता नाइट राइडर्स को ओपरन बल्लेबाज सुनिल नरेन के रूप में उनका दूसरा झटका लग चुका है। उन्हें गुजरात टाइटंस के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर वेंकटेश अय्यर आए हैं। दूसरे छोर पर कप्तान अजिंक्य रहाणे 22 रन बनाकर नाबाद हैं। अब कोलकाता को जीत के लिए 84 गेंदों में 154 रन की जरूरत है।
21 Apr 2025 09:34 PM (IST)
21 Apr 2025 09:34 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Update: कोलकाता को लगा पहला झटका
199 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को उनका पहला झटका रहमनुल्लाह गुजबाज के रूप में लग चुका है। इस मुकाबले में उनको मात्र 1 रन के स्कोर पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में आउट किया।
Match 39. WICKET! 0.5: Rahmanullah Gurbaz 1(4) lbw Mohammed Siraj, Kolkata Knight Riders 2/1 https://t.co/TwaiwD55gP #KKRvGT #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2025
21 Apr 2025 09:02 PM (IST)
21 Apr 2025 09:02 PM (IST)गुजरात का तीसरा विकेट गिरा
राहुल तेवतिया जीरो पर आउट, हर्षित राणा को मिली सफलता।
21 Apr 2025 08:57 PM (IST)
21 Apr 2025 08:57 PM (IST)शुभमन गिल आउट
वैभव अरोड़ा ने शुभमन गिल को भेजा पवेलियन, 172 रन पर गिरा दूसरा विकेट।
21 Apr 2025 08:37 PM (IST)
21 Apr 2025 08:37 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Update: गुजरात को लगा पहला झटका
शानदार शुरुआत के बाद गुजरात टाइटंस को उनका पहला झटका लग चुका है। साई सुदर्शन 52 रन की शानदार पारी खेलकर आंद्रे रसल का शिकार बन चुके हैं। दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल 59 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस वक्त गुजरात का स्कोर 14 ओवर के बाद 129-1 विकेट है।
Match 39. WICKET! 12.2: Sai Sudharsan 52(36) ct Rahmanullah Gurbaz b Andre Russell, Gujarat Titans 114/1 https://t.co/TwaiwD5D6n #KKRvGT #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2025
21 Apr 2025 08:36 PM (IST)
21 Apr 2025 08:36 PM (IST)Maharashtra News Live Updates: नांदगांव में BJP के 2 तहसील मंडल अध्यक्ष ठाकरे व मेटे का चयन
नांदगाव खंडेश्वर तहसील अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जहां हर जगह संगठनात्मक बदलाव कर रही है। वहीं पार्टी ने इस बार तहसील में 2 मंडल अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। निकेत ठाकरे को तालुका के 4 जिला परिषद मंडलों में से मंगरुल चवाला और वाढोना रामनाथ मंडलों का अध्यक्ष चुना गया। पाला के सरपंच पंकज मेटे को लोनी और फुबगांव मंडल का अध्यक्ष चुना गया है। जबकि रंजीत पाटिल खंडालकर को शहर अध्यक्ष चुना गया है।
21 Apr 2025 08:00 PM (IST)
21 Apr 2025 08:00 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Update: गुजरात की शानदार शुरुआत
गुजरात टाइटंस ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की है। पहले पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर 50-0 पहुंच गया। एक तरफ कप्तान शुभमन गिल 36 तो साई सुदर्शन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
21 Apr 2025 07:10 PM (IST)
21 Apr 2025 07:10 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Update: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रिसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
21 Apr 2025 07:09 PM (IST)
21 Apr 2025 07:09 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती
21 Apr 2025 07:06 PM (IST)
21 Apr 2025 07:06 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Update: कोलकाता ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान कप्तान रहाणे ने कहा कि, "हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। पिच सूखी है, हमें गेंदबाजी करते समय इसका अंदाजा हो जाएगा। सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह सब सकारात्मक होने के बारे में है। मध्यक्रम को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं। गुरबाज और मोईन अली भी आए हैं।" अब गुजरात टाइटंस की कोशिश स्कोर बोर्ड पर ज्यादा से ज्यादा स्कोर बनाने की होगी। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स गुजरात को कम से कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी।
🚨 Toss 🚨@KKRiders won the toss and elected to bowl against @gujarat_titans in Kolkata.
Updates ▶️ https://t.co/TwaiwD5D6n#TATAIPL | #KKRvGT pic.twitter.com/Rof135hqli
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2025
21 Apr 2025 07:00 PM (IST)
21 Apr 2025 07:00 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Update: कैसा है मौसम का मिजाज?
मौसम की बात करें तो कोलकाता में शाम में ज्यादा गर्मी नहीं रहेगी। बारिश की संभावना भी एक प्रतिशत है। ऐसे में कहा जा सकता है कि इस मुकाबले में बारिश को लेकर परेशान होने जैसी कोई बात नज़र नहीं आती है। ज्यादा गर्म नहीं रहने के कारण खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिलेगी।
21 Apr 2025 06:59 PM (IST)
21 Apr 2025 06:59 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Update: हेड टू हेड रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें गुजरात ने 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं कोलकाता को 1 मुकाबले में जीत मिली है। अब देखना होगा कि कोलकाता इस आंकड़े में बराबरी करेगा या गुजरात बढ़त बनाने में कामयाब रहेगा।
21 Apr 2025 06:59 PM (IST)
21 Apr 2025 06:59 PM (IST)GT Vs KKR Live Score Updates, IPL 2025: पिच रिपोर्ट
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए समान रूप से मददगार पिच होगी। पहले के मुकाबलों के अनुसार कुल स्कोर 160 से 180 रन के बीच रहने की संभावना है, जिसमें धीमी गति के गेंदबाजों को विकेट से कुछ सहायता मिलने की उम्मीद है। शाम की ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले फील्डिंग करना पसंद कर सकता है।
Gt vs kkr ipl 2025 live score today match 39 gujarat titans vs kolkata knight riders eden gardens live scorecard update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘फेम पाने के लिए लोग कर रहे घटिया हरकत…’, मोनालिसा का करारा पलटवार, बिना नाम लिए रजत दलाल पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 07:46 PMकौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
Apr 03, 2026 | 07:44 PMपाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
Apr 03, 2026 | 07:44 PMएशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
Apr 03, 2026 | 07:43 PMअपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…
Apr 03, 2026 | 07:41 PMठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














