DC vs GT Live Score Update
08 Apr 2026 08:19 PM (IST)
जोस बटलर को कुलदीप यादव ने शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे।
08 Apr 2026 08:10 PM (IST)
जोस बटलर ने 24 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। दूसरी तरफ शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की पारी को सभांलते हुए नजर आ रहे हैं। 7.2 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन है।
08 Apr 2026 07:43 PM (IST)
तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर मुकेश कुमार ने साई सुदर्शन को क्लीन बोल्ड कर दिया है। सुदर्शन ने 7 बॉल में 12 रन बनाए। इसके साथ ही दिल्ली को उसकी पहली सफलता मिल चुकी है। 2.1 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 19/1 है।
08 Apr 2026 07:31 PM (IST)
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार पहला ओवर लेकर आए हैं। मुकाबले की पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन ने चौका लगा दिया है।
08 Apr 2026 07:12 PM (IST)
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा।
08 Apr 2026 07:10 PM (IST)
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निशंका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एडगिनी, टी नजराजन और मुकेश कुमार।
08 Apr 2026 07:07 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के लिए अच्छी खबर ये है कि उसके नियमित कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में वापसी की है। दिल्ली के कप्तान पटेल ने टॉस जीतकर कहा है कि "हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। हमने पिछले दो मैचों में लक्ष्य का पीछा बहुत अच्छे से किया है और यह एक ताजा विकेट है। बारिश हुई है, इसलिए विकेट में थोड़ी नमी हो सकती है। पहले गेंदबाजी करके विकेट का मिजाज देखेंगे, उन्हें कम स्कोर पर रोकेंगे और फिर लक्ष्य का पीछा करेंगे। हम मैच-अप्स पर ध्यान देते हैं, बल्लेबाजों के लिए चीज़ों को जितना हो सके उतना मुश्किल बनाते हैं और सबसे बेहतरीन गेंदबाजों को चुनते हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"
वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा- "उनकी गर्दन की समस्या अब काफी बेहतर है। यह कुछ वैसा ही है (जैसा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में हुआ था)। वैसे भी हम पहले बल्लेबाजी करने वाले थे। अगर मौसम ऐसा ही रहा, तो दूसरी पारी में ओस नहीं पड़ेगी। यह सब परिस्थितियों को समझने के बारे में है। हमारे पास (साई सुदर्शन के साथ) अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप है और उम्मीद है कि हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे। यह सब एक मैच में सही तालमेल बिठाने के बारे में है। पिछला मैच हम बहुत कम अंतर से हारे थे। उम्मीद है कि हम अपनी बल्लेबाजी की कमियों को दूर कर लेंगे। KK (कुमार कुशाग्र) की जगह मैं खेलूंगा, बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"
08 Apr 2026 07:01 PM (IST)
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, हालांकि शुरुआती ओवरों में पेसर्स को नई गेंद से थोड़ी मदद मिलती है। आईपीएल में यहां अब तक 98 मैच खेले गए हैं, जिसमें 47 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 50 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सफल रही है। एक मैच बेनतीजा रहा। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 278/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।
08 Apr 2026 06:59 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 4 में गुजरात ने जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली को 3 मैचों में सफलता मिली है। पिछले सीजन के दोनों मैचों में भी गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी थी, वहीं दिल्ली में खेले गए 3 मुकाबलों में जीटी 2-1 से आगे है।
08 Apr 2026 06:58 PM (IST)
अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है और टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। हालांकि केएल राहुल और नितीश राणा से अब भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, क्योंकि दोनों अब तक ज्यादा रन नहीं बना सके हैं।
08 Apr 2026 06:54 PM (IST)
शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान।
08 Apr 2026 06:54 PM (IST)
अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, साहिल पारख।
Indian Premier League 2026 14th Match DC vs GT Live Updates: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला 8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली की टीम लगातार दो जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है और जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरी है। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि टीम अब तक इस सीजन में जीत का खाता नहीं खोल सकी है। गुजरात की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसमें कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है। गिल फिटनेस की वजह से पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उनकी वापसी से टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है। गुजरात के फैंस को आज गिल से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी, वहीं दिल्ली की नजर अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर है। मुकाबला काफी रोमांचक होने की पूरी संभावना है।