Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 09 जुलाई LIVE: मेलबर्न में आज ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: पीएम मोदी आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ से मुलाकात की।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: Jul 09, 2026 | 07:33 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:
  • 09 Jul 2026 07:33 AM (IST)

    09 Jul 2026 07:33 AM (IST)

    गाजियाबाद में बारिश से कई इलाकों में जलभराव

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। शास्त्रीनगर से सामने आए वीडियो में सड़कों पर पानी भरने के कारण लोगों और वाहनों को आवाजाही में परेशानी का सामना करते देखा जा सकता है।

  • 09 Jul 2026 07:32 AM (IST)

    09 Jul 2026 07:32 AM (IST)

    भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक साझेदारी हुई और मजबूत: पीएम मोदी

    मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पिछले कुछ वर्षों में भविष्य की मजबूत आर्थिक साझेदारी का आधार तैयार किया है। उन्होंने बताया कि ECTA समझौते के बाद भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात दोगुना हुआ है। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों को भारत में सुरक्षित और टिकाऊ निवेश का भरोसा दिलाते हुए शिक्षा, कौशल विकास और टैलेंट पार्टनरशिप को भी दोनों देशों के सहयोग का अहम आधार बताया।

    #WATCH मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बीते वर्षों में हमने दोनों देशों की क्षमताओं के साथ भावी साझेदारी का एक मजबूत फ्रेमवर्क तैयार किया है। 2022 में रिकॉर्ड समय में किए गए ECTA (आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता) समझौते से हमारी आर्थिक साझेदारी और सशक्त… pic.twitter.com/yyMJLXBD5f

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026

  • 09 Jul 2026 07:28 AM (IST)

    09 Jul 2026 07:28 AM (IST)

    पिंपरी-चिंचवाड़ में इमारत ढही, बचाव अभियान जारी

    महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ के मोशी इलाके में एक इमारत ढह गई। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं, जबकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    #WATCH महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवाड़ के मोशी इलाके में एक इमारत ढह गई। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। pic.twitter.com/xOaN6wsbaV

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026

  • 09 Jul 2026 07:23 AM (IST)

    09 Jul 2026 07:23 AM (IST)

    भारत-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी

    ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में भाग लिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को नई गति देने के साथ उद्योग जगत की साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

    #WATCH मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में भाग लिया।

    (सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/lF1mAaib30

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026

  • 09 Jul 2026 06:33 AM (IST)

    09 Jul 2026 06:33 AM (IST)

    रोहिणी में निर्माणाधीन इमारत ढही, एक की मौत

    दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में एक निर्माणाधीन इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, हादसे के बाद पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और राहत एवं बचाव अभियान जारी है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उसके नीचे कोई अन्य व्यक्ति फंसा न हो।

    #WATCH दिल्ली: रोहिणी के सेक्टर 16 में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य को बचा लिया गया। बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/fQsYPL0zcT

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2026

  • 09 Jul 2026 06:29 AM (IST)

    09 Jul 2026 06:29 AM (IST)

    मेलबर्न में आज भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी त्रिपक्षीय विदेश यात्रा के तहत आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ से मुलाकात की। मार्वल स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

    #WATCH मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ से मुलाकात की।

    (सोर्स: डीडी न्यूज़) pic.twitter.com/qlFoasUGIH

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2026

Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी त्रिपक्षीय विदेश यात्रा के तहत आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। यह कार्यक्रम मार्वल स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों के शामिल होने की संभावना है। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…

Aaj ki taaja khabar 09 july 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 06:28 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Live
  • Live News
  • Live Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.