- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gt Beat Kkr In The 39th Match Of Ipl 2025 Shubman Gill 90 Runs
KKR vs GT: कोलकाता नहीं रोक पाई गुजरात का विजयी रथ, कप्तान शुभमन गिल बने GT की जीत के हीरो
- Written By: संजय बिष्ट
गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को इस मुकाबले में एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी। गुजरात के लिए इस जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे। उन्होंने 55 गेंदोें का सामना करते हुए 90 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस (फोटो सोर्स- @IPL)
स्पोर्ट्स ड़ेस्क: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में 39 रन से शिकस्त दे दी है। गुजरात ने ये मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। मैच से पहले कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने कोलकाता के सामने 198 रन का स्कोर बनाया। गुजरात के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 159 रन बना सकी। GT के लिए इस जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में 90 रन बनाए। इसके अलावा साई सुदर्शन और जोस बटलर ने भी शानदार पारी खेली।
कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने इस मुकाबले काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में गुजरात के बल्लेबाजों ने कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। कोलकाता के ज्यादातर गेंदबाजों की इस मुकाबले में इकोनॉमी 10 के उपर की रही। वैभव अरोरा, मोईन अली और आंद्रे रसल को 1-1 विकेट मिला। अन्य गेंदाबजों की इस मुकाबले में झोली खाली रही।
गिल ने खेली विस्फोटक पारी
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली। गिल ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 163 के स्ट्राइक रेट के साथ 90 रन बनाए उन्होंने साई सुदर्शन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। इस वक्त साई सुदर्शन 52 रन के स्कोर पर आंद्रे रसल का शिकार बने। लेकिन गिल मैदान पर टिके रहे। अंत में 90 के स्कोर पर वैभव अरोड़ा का शिकार बने।
सम्बंधित ख़बरें
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
Captain in Control! 🙌 Shubman Gill lays the foundation with a brilliant 90(55) 💪 🎥 🔽 WATCH the fabulous performance | #TATAIPL | #KKRvGT | @gujarat_titans | @ShubmanGill — IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2025
कप्तान शुभमन गिल के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने अंत में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी हुए 41 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 178.26 का रहा। यही कारण था कि गुजरात की टीम कोलकाता के सामने 198 रन का स्कोर खड़ा कर पाई। कप्तान शुभमन गिल की इस पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड भी दिया गया। इसके अलावा शाहरुख खान ने 11 रन बनाए। वहीं, राहुल तेवतिया अपना खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य के स्कोर पर पवेलियन चले गए।
अजिंक्य रहाणे ने लगाई फिफ्टी
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मुकाबले में सबसे ज्यादा रन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बनाए। टीम को शुरुआत में ही रहमनुल्लाह गुजबाज का झटका लगने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कुछ देर पारी को संभाला। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 27, आंद्रे रसल ने 21 तो सुनिल नरेन ने 17 रन बनाए। अंत में कोलकाता 20 ओवर में 159 रन बनाकर मुकाबले को 39 रन से हार गया।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। टीम के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने लिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर औऱ साई किशोर को 1-1 विकेट मिला।
Gt beat kkr in the 39th match of ipl 2025 shubman gill 90 runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Purnima Upay: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
May 30, 2026 | 01:32 PMसूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PMमुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMसंभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
May 30, 2026 | 01:23 PMस्कूल गार्ड पर झपटा आवारा कुत्ता, CCTV वायरल होते ही डॉग लवर्स और लोगों के बीच छिड़ी बहस
May 30, 2026 | 01:21 PM15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PMनागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














