- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gongadi Trisha Becomes First Batter In U19 Womens T20 World Cup To Score Century
U19 Women’s T20 World Cup में गोंगाडी तृषा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की बेटी ने अपना परचम लहरा दिया है। भारतीय महिला अंडर-19 टीम की स्टार बैटर गोंगाडी तृषा ने इतिहास रच दिया है। वो शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई है।

गोंगाडी तृषा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की बेटी ने अपना परचम लहरा दिया है। भारतीय महिला अंडर-19 टीम की स्टार बैटर गोंगाडी तृषा ने इतिहास रच दिया है। गोंगाडी तृषा महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है। तृषा से पहले यह कारनामा किसी ने नहीं किया था। यह महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में दूसरा सीजन चल रहा है। इससे पहले भी एक सीजन खेला गया। इस सीजन में कई स्टार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया लेकिन शतक नहीं लगा सके।
गोंगाडी तृषा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के पांच मुकाबले में 200 से ज्यादा रन बना चुकी है। तृषा ने पहले मुकाबले में केवल 4 रन बनाई। उसके बाद मलेशिया के खिलाफ नाबाद 27, श्रीलंका के खिलाफ 49 रनों की पारी खेली। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ 40 रन बनाए। वहीं लीग स्टेज के अंतिम मुकाबले में गोंगाडी तृषा ने स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने नाबाद 110 रन बनाए।
Ladies & Gentlemen, let's hear it for G Trisha, the first centurion of the ICC Women's U19 World Cup 2025. 👏👏 Updates ▶️ https://t.co/feBJlxclkZ pic.twitter.com/6dOJFAhdBB — BCCI Women (@BCCIWomen) January 28, 2025
जी तृषा ने 59 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 110 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के लगाई। वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। इसके अलावा जी तृषा ने इस वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा भी किया है। तृषा ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 230 रन बनाए हैं। वहीं अगर गेंदबाजी की बात करूं तो तृषा ने गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND W vs ENG W: डेब्यू मैच में ही छा गई नंदिनी शर्मा, जबरदस्त परफॉर्मेंस से 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया बराबर
हरमनप्रीत के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया, पहले टी20 में इंग्लैंड को 38 रनों से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
पिछले सीजन के वर्ल्ड कप में जी तृषा ने लिया हिस्सा
आपको बता दें कि गोंगाडी तृषा ने पिछली बार आयोजित हुए वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया था। उस टूर्नामेंट को भारत ने जीता था। शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। उस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में तृषा ने 29 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 24 रन बनाए थे। इसके बाद उनके पिता ने बताया था कि उन्होंने तृषा की क्रिकेट कोचिंग के लिए अपना जिम और 4 एकड़ जमीन बेच दी थी। अब उनकी ये बेटी विश्व पटल पर छा रही है। आने वाले समय में तृषा को इंडियन टीम में भी मौका मिलने की उम्मीद है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
भारतीय टीम ने 150 रनों से जीता मुकाबला
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 208 रन बनाए। तृषा की शतकीय पारी के अलावा कमालिनी ने 51 रनों की पारी खेली। उसके बाद सनिका चलके ने 20 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। स्कॉटलैंड के लिए मसेइरा के अलावा कोई अन्य गेंदबाज विकेट भी नहीं हासिल कर सकी। वहीं भारत ने स्कॉटलैंड को 58 रनों पर ऑलआउट करके 150 रनों से मुकाबले को जीत लिया। भारत के लिए आयुषी शुक्ला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। वहीं जी तृषा ने 6 रन देकर 3 और वैष्णवी शर्मा ने 3 विकेट लिए।
Gongadi trisha becomes first batter in u19 womens t20 world cup to score century
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी हेमा मालिनी, Dream Girl Diamond Jubilee Concert में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PM‘तुरंत घर छोड़ो…’ इजरायल की चेतावनी से लेबनान में मचा हड़कंप, एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत
May 30, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














