- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Goa Cricket Association Secretary Rohan Desai Appointed Bcci Joint Secretary
BCCI के संयुक्त सचिव बने गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के रोहन देसाई, SGM मीटिंग में लगी मुहर
बीसीसीआई ने गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रोहन गौंस देसाई को संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। बीसीसीआई ने रोहन को सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव का भार सौंपा गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई ने गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रोहन गौंस देसाई को संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। बीसीसीआई ने रोहन को सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव का भार सौंपा गया है। बीसीसीआई ने शनिवार को मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में नए संयुक्त सचिव के चुनाव के लिए विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलाई थी। बीसीसीआई ने इसके लिए 6 फरवरी को राज्य संघों को नोटिस भेजा था।
संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार देसाई को अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में इस पद के लिए चुना गया। इस दौरान अन्य राज्य संघों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें। जिनके सामने यह ऐलान हुआ।
बीसीसीआई में बदल गए सभी अधिकारी
इस साल की शुरुआत में जय शाह के ICC अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद असम के देवजीत सैकिया को नया सचिव नियुक्त किए जाने के बाद BCCI का संयुक्त सचिव पद रिक्त हो गया था। सैकिया के अलावा छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया कोषाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया। भाटिया को उनके पूर्ववर्ती आशीष शेलार के महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल होने के बाद नए कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, रोहित ने सीधे लगा लिया गले, VIDEO से मचा बवाल
पाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट
Ranji Trophy 2025-26: राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक मजबूत, उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन बनाए 355 रन
T20 World Cup 2026 में लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा वेस्टइंडीज, नेपाल को 9 विकेट से रौंदा
गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने व्यक्त की खुशी
गोवा क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के सचिव रोहन गौंस देसाई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। यह एक प्रतिष्ठित पद है जो भारतीय क्रिकेट प्रशासन में गोवा की उपस्थिति को बढ़ाता है। गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि उनकी नियुक्ति एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के प्रभाव को मजबूत करता है और खेल में इसके बढ़ते कद को दर्शाता है। इस अच्छी उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दी बधाई
Conveyed Greetings to Rohan Gauns Dessai ji on becoming the new Joint Secretary of BCCI! May your tenure be filled with success and growth for Indian cricket! #BCCI #JointSecretary #BCCISGM #Cricket #IndianCricket @iroaann @BCCI pic.twitter.com/X89JawXkgW — Jagan Mohan Rao Arishnapally (@JaganMohanRaoA) March 1, 2025
देसाई 2022 से जीसीए के सचिव थे और पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय पुरुष टीम के मैनेजर भी रहे, जिसमें उन्होंने 3-1 से जीत हासिल की। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगन मोहन राव अरिष्णपल्ली ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि बीसीसीआई के नए संयुक्त सचिव बनने पर रोहन गौंस देसाई को शुभकामनाएं! आपका कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए सफलता और विकास से भरा हो!
Goa cricket association secretary rohan desai appointed bcci joint secretary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत के इन 4 राज्यों की स्पेशल कढ़ी के आगे फीके हैं कई पकवान, डिनर में जरूर करें शामिल
Feb 17, 2026 | 12:08 PMBigg Boss Marathi 6: कनफेशन रूम में फटकार, फिर धक्के देकर किया एग्जिट, राखी की विदाई पर उठे सवाल
Feb 17, 2026 | 12:05 PM‘फोर्टिस से भगवंत मान की लाश निकलेगी, बेअंत सिंह जैसा होगा हाल’, खतरनाक केमिकल पोलोनियम देने के दावे से हड़कंप
Feb 17, 2026 | 12:04 PMगैंगस्टर कुमार पिल्लई को हांगकांग वापस भेजने का आदेश; मुंबई की अदालत ने पुलिस को दिए निर्देश, जानें पूरा मामला
Feb 17, 2026 | 11:59 AMअब दुनिया को भी देगा भारत AI की ताकत! इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गूंजा डिजिटल आत्मनिर्भरता का संदेश
Feb 17, 2026 | 11:57 AMभारत के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा: म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित मान रहे युवा
Feb 17, 2026 | 11:56 AMकुर्सी संभालते ही तारिक ने यूनुस को दिया झटका…लोकतंत्र में सुधार प्रस्ताव को किया रिजेक्ट, उठा बड़ा कदम
Feb 17, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














