-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gerald Coetzee Has Been Ruled Out Secend Test Against Sri Lanka Sa Vs Sl Test Series
साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट से पहले लगा बड़ा झटका, श्रीलंका के खिलाफ जीत दिलाने वाला गेंदबाज हुआ बाहर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। साउथ अफ्रीका ने पहले मुकाबले में 233 रनों की बड़ी अंतर से जीत हासिल की।

साउथ अफ्रीका टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। साउथ अफ्रीका ने पहले मुकाबले में 233 रनों की बड़ी अंतर से जीत हासिल की। लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। गेराल्ड कोएट्जी को पहले टेस्ट में कमर में चोट लग गया था।
दूसरा टेस्ट मुकाबला 5 दिसंबर से खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट से पहले चोट के कारण क्रिकेट से बाहर हुए गेराल्ड कोएट्जी को 1 महीने से ज्यादा समय के लिए बाहर कर दिया गया। कोएट्जी को श्रीलंका के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से भी बाहर कर दिया।
24 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन गेंदबाजी करते समय असहजता महसूस हुई। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया कि उनका स्कैन किया गया और रिपोर्ट में उनके दाहिने कमर की मांसपेशियों में खिंचाव का पता चला है।
सम्बंधित ख़बरें
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
क्रिकेट साउथ अफ्रीका के विज्ञप्ति के अनुसार, कोएट्जी के लिए आवश्यक रिकवरी अवधि चार से छह सप्ताह है, जिसका अर्थ है कि वह 9 जनवरी से शुरू होने वाले एसए20 की शुरुआत से भी चूक सकते हैं। कोएट्जी जोबर्ग सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं और उनका पहला मैच 11 जनवरी को एमआई केप टाउन के खिलाफ है।
इस बीच, दक्षिण अफ्रीका ने 5 दिसंबर से शुरू होने वाले गक्वेबरहा में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया है। दक्षिण अफ्रीका दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है।
दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, क्वेना मफाका, टोनी डी जोर्जी, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन और काइल वेरिन।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Gerald coetzee has been ruled out secend test against sri lanka sa vs sl test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PMसुंदरबन क्षेत्र में देर रात चल रही खुदाई को विधायक सुदेश राय ने रुकवाया, पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिखाई सख्ती
Jul 22, 2026 | 02:42 PMपाकिस्तान में बारिश बनी काल! पंजाब और KP में 17 की मौत, सड़कों पर सैलाब से जनजीवन ठप
Jul 22, 2026 | 02:38 PMWorld Fragile X Day: क्या है फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम? जानिए इस दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज
Jul 22, 2026 | 02:35 PMयह राष्ट्रद्रोहियों का प्रदर्शन… धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आगे आए NDA नेता, दे दिया विवादित बयान
Jul 22, 2026 | 02:35 PMबुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट में नहीं बनी सहमति; जजों के मतभेद में फंसा मामला, अब तीसरे न्यायाधीश करेंगे फैसला
Jul 22, 2026 | 02:35 PMसिंहस्थ कुंभ मेले की बड़ी तैयारी: नासिक महानगरपालिका तपोवन में बनाएगी 180 MLD का अत्याधुनिक STP प्लांट!
Jul 22, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM














