IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद में हुआ बड़ा बदलाव, एकाएक इस खिलाड़ी की जगह Gerald Coetzee की हुई एंट्री

Gerald Coetzee: आईपीएल 2026 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बड़ा बदलाव किया है। हैदराबाद ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को डेविड पेन की जगह शामिल किया है।
Sunrisers Hyderabad Sign Gerald Coetzee
गेराल्ड कोएत्जी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sunrisers Hyderabad Sign Gerald Coetzee: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बड़ा बदलाव किया है। हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 के दौरान साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है। हैदराबाद की टीम ने शानिवार की शाम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले यह बड़ा ऐलान किया है। कोएत्जी को डेविड पेन की जगह शामिल किया गया है।

डेविड पेन इंजरी की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टखने की चोट के कारण उन्हें हटना पड़ा। पेन ने हैदराबाद के लिए दो मुकाबले खेले। इस दौरान उन्हें केवल 1 विकेट ही मिल सका। जबकि उन्होंने 14 रन प्रति ओवर खर्च किए। अब पेन की जगह कोएत्जी को शामिल किया गया है। कोएत्जी को एसआरएच ने 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। वह आईपीएल 2026 की नीलामी में नहीं बिके थे।

मुंबई और गुजरात के लिए भी खेल चुके हैं कोएत्जी

गेराल्ड कोएत्जी पूर्व में आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। वह मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल चुके हैं। दोनों टीमों के लिए खेलते हुए 14 मैचों में उनके नाम 15 विकेट हैं। गेराल्ड निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। इसलिए उनके जुड़ने से एसआरएच की गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी मजबूत हुई है।

पैट कमिंस भी पूरी तरह से हुए फिट

एसआरएच के लिए अच्छी खबर यह भी है कि इंजरी से रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस को भी पूरी तरह से फिट घोषित किया जा चुका है। वह जल्द टीम से जुड़ेंगे। कमिंस 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में एसआरएच की तरफ से खेलते हुए दिख सकते हैं। कमिंस एक विश्व विजेता कप्तान हैं। उनके जुड़ने से एसआरएच का नेतृत्व पक्ष मजबूत होगा, साथ ही टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी भी मजबूत होगी।

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन

एसआरएच के प्रदर्शन पर गौर करें तो टीम सीजन के शुरुआती 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ 4 अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ होने वाला मुकाबला टीम के बहुत अहम है। इस मैच में जीत दर्ज कर टीम अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है।

आरआर के खिलाफ पिछले मैच में एसआरएच के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और साकिब ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी और टीम को जीत दिलाने में यादगार भूमिका निभाई थी। सीएसके के खिलाफ भी कप्तान इन दोनों गेंदबाजों से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com