Gautam Gambhir Message: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को सख्त संदेश देते हुए कहा कि हर सवाल का जवाब मैदान पर देना होगा।
गौतम गंभीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Gautam Gambhir Addresses Indian Cricket Team: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इससे पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इस मुकाबले के जरिए टीम पहले टेस्ट की तैयारी करेगी। पहला टेस्ट गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगा।
सीरीज से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को बड़ा संदेश दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में गंभीर ने खिलाड़ियों से मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
The focus shifts to Test Cricket 🏏Welcoming new additions to the squad as #TeamIndia begin the preparations in Colombo 🏟️WATCH 🎥🔽 #SLvINDhttps://t.co/Q2IvHhneDA
गंभीर ने कहा कि टीम को पता है कि उसके सामने कैसी चुनौती है और वह किसके लिए खेल रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे अपनी सीमाओं से आगे जाकर मेहनत करें और 15 अगस्त की सुबह चाहे पहले बल्लेबाजी करनी हो या गेंदबाजी, हर स्थिति और हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने कहा कि मैदान पर उतरने से पहले तैयारी में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
इस समय भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में 48.15 प्रतिशत जीत के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं श्रीलंका 41.67 प्रतिशत जीत के साथ छठे नंबर पर मौजूद है।
नए खिलाड़ियों का किया स्वागत
गौतम गंभीर ने टीम से जुड़े नए खिलाड़ियों का भी स्वागत किया। उन्होंने ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन और तेज गेंदबाज आकिब नबी को बधाई देते हुए कहा कि दोनों ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिले, वे अपने परिवार और देश का नाम रोशन करें।
आकिब नबी की तारीफ करते हुए गंभीर ने कहा कि उनका पिछला घरेलू सीजन शानदार रहा और उन्होंने जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए आकिब को बधाई दी।
हेड कोच ने टीम के नए फील्डिंग कोच सुभादीप घोष का भी स्वागत किया। गंभीर ने कहा कि सुभादीप कई टीमों के साथ काम कर चुके हैं और उनका अनुभव, मेहनत और ऊर्जा टीम को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सुभादीप खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे।
Gautam gambhir message to team india sl vs ind test series