-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Babar Azam Statement After Pakistan Draws Test Series Vs West Indies
एक जीत के बाद बाबर आजम का बड़ा दावा! सीरीज ड्रॉ होने के बावजूद बोले- हमारी मेहनत रंग लाई
- Written By: सृष्टि मौर्य
Babar Azam Statement: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट 8 विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने के बाद बाबर आजम ने कहा कि टीम की तीन महीने की मेहनत रंग लाई।

बाबर आजम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Babar Azam Statement After 1 Drawing Test Series: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इस जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम काफी खुश नजर आए और उन्होंने टीम की जमकर तारीफ की। हालांकि पाकिस्तान पहला टेस्ट हार गया था, इसलिए टीम सीरीज जीतने में सफल नहीं हो सकी।
जीतने पर क्या बोले बाबर आजम?
मैच के बाद बाबर आजम ने कहा कि जीत हमेशा खास होती है और कप्तान होने के नाते उन्हें ये जीत और भी ज्यादा खुशी देती है। उन्होंने कहा कि टीम ने जिस योजना के साथ मैदान में कदम रखा था, उसी पर अमल किया और उसका अच्छा नतीजा मिला।
बाबर ने पहली पारी में अब्दुल्ला शफीक की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार पारी खेली। शफीक ने पहली पारी में नाबाद 160 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बाबर ने ये भी कहा कि स्पिन गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका क्रिकेट XI ने टीम इंडिया की गेंदबाजी की खोली पोल, पहले 20 ओवर में नहीं टूटी एक भी साझेदारी
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, 19 अगस्त को भारत से होगी टक्कर
क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
Sri Lanka vs India Warm-up Match: चोटिल शुभमन गिल पहले वॅार्म-अप मैच से हुए बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कमान
Babar Azam Post Match Press Conference pic.twitter.com/f1TWHvCggy — Pakistan Cricket Team USA FC (@DoctorofCricket) August 5, 2026
पिछले 3 महीने से चल रही थी तैयारी
पाकिस्तान के कप्तान ने दावा किया कि टीम पिछले तीन महीने से इस सीरीज की तैयारी कर रही थी और उसी मेहनत का नतीजा मैदान पर देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पिच देखने के बाद ही समझ आ गया था कि ये पाकिस्तान जैसी स्पिन मददगार विकेट है, इसलिए उसी हिसाब से टीम का संयोजन तैयार किया गया।
बाबर आजम को इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। उन्होंने दोनों टेस्ट मैचों में दो अर्धशतक लगाए। मैच के दौरान उनकी उंगली में चोट भी लगी थी। इस पर बाबर ने कहा कि अभी थोड़ा दर्द है, लेकिन पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- SL vs IND Test: 11 साल से श्रीलंका के खिलाफ नहीं हारी टीम इंडिया, क्या शुभमन गिल बरकरार रख पाएंगे यह रिकॉर्ड?
हार का सिलसिला हुआ खत्म
इस जीत के साथ पाकिस्तान ने विदेश में लगातार मिल रही हार का सिलसिला भी खत्म कर दिया। टीम ने विदेशी जमीन पर लगातार चार टेस्ट मैच गंवाए थे। इससे पहले पाकिस्तान ने जुलाई 2023 में श्रीलंका को उसी की सरजमीं पर टेस्ट मैच हराया था। इसके बाद अब जाकर उसे विदेश में जीत मिली है।
अगर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के टेस्ट इतिहास की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 10 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इनमें वेस्टइंडीज ने 4 सीरीज जीती हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक सीरीज जीत पाया है। बाकी 5 टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई हैं।
Babar azam statement after pakistan draws test series vs west indies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Aug 08, 2026 | 01:05 AMPrayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 12:50 AMमहिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














