- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Gautam Gambhir May Choose Shubman Gill As Captain Of Test Team Not Jasprit Bumrah
कप्तान बनते-बनते रह गए बुमराह, एक मीटिंग ने बिगाड़ा खेल, कोच गौतम और गिल के बीच पक्की हो गई डील!
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के अगले टेस्ट कप्तान बनने के लिए पहली पसंद थे। लेकिन, शुभमन गिल के नाम पर लगभग मुहर लग गई है।
- Written By: मृणाल पाठक

गौतम गंभीर, शुबमन गिल और जसप्रीत बुमराह (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान की तलाश शुरू हो गई है। बहुत सारे लोगों का मानना है कि ये बड़ी जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को मिल सकती है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि शुभमन गिल टीम की कमान संभाल सकते हैं। इसी बीच अब एक बड़ा खुलासा हुआ है।
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के अगले टेस्ट कप्तान बनने के लिए पहली पसंद थे। लेकिन, बुमराह की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का एकमात्र टेस्ट ही जीता था। जिसके बाद शुभमन गिल रेस में आगे निकल गए हैं और माना जा रहा है कि वो टीम के नए कप्तान बन सकते हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि हेड कोच गौतम गंभीर और शुभमन गिल के बीच लंबी बैठक हुई, जिससे यह पुष्टि हो गई है कि वह इंग्लैंड दौरे पर कमान संभालने के लिए तैयार हैं। वहीं कई भारतीय दिग्गजों ने कहा है कि शुभमन गिल एक अच्छे उभरते हुए खिलाड़ी हैं, लेकिन अभी जसप्रीत बुमराह नए टेस्ट कप्तान के तौर पर उपयुक्त रहेंगे। हालांकि, उनकी फिटनेस हमेशा से ही सवालों रे घेरे में रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
SRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
BAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
बुमराह चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे हैं। 2022 में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भी वे चोट के कारण 11 महीने तक मैदान से दूर रहे थे। इसी वजह से चयनकर्ताओं ने अगले विकल्प पर विचार किया और शुभमन गिल का नाम सामने आया। वे इस प्रारूप में लगातार खेलते आ रहे हैं।
हालांकि, शुभमन गिल को टेस्ट की कप्तानी सौंपने के फैसले से कई दिग्गज नाराज हैं, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने उन्हें नया कप्तान चुना है और उन्हें इस बारे में सूचित किया। जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान भी हो जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले रिटायर होने का फैसला किया है। जिससे फैंस काफी निराश हो गए हैं।
Gautam gambhir may choose shubman gill as captain of test team not jasprit bumrah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMCSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













