मैच खत्म होते ही भड़के गौतम गंभीर! अर्शदीप को देखते ही बदली बॉडी लैंग्वेज, VIDEO वायरल
Gautam Gambhir Angry On Players: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद गौतम गंभीर हाथ मिलाते हुए गुस्से में दिखें।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Gautam Gambhir’s Angry Look after Defeat the Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे टी20 में भारतीय टीम का प्रदर्शन देखकर भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर खुश नहीं थे। गौतम गंभीर का गुस्सा उनके चेहरे से साफ झलक रहा है। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद अर्शदीप सिंह से गुस्से भरी नजरों में हाथ मिलाया।
इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में ही 7 वाइड गेंदें फेंकी। जिसके बाद गौतम गंभीर काफी गुस्सा हो गए थे। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद उनका गुस्सा अर्शदीप सिंह के साथ हाथ मिलाते समय भी देखने को मिला। गंभीर के भारतीय खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने के तरीके ने सोशल मीडिया पर फैंस को हैरान कर दिया।
गंभीर, जैसा कि उनके नाम से ही पता चलता है, एक गंभीर व्यक्तित्व के मालिक हैं। हार के बाद जब उन्होंने भारतीय टीम के सदस्यों से हाथ मिलाया, उनकी बॉडी लैंग्वेज ही स्पष्ट संकेत दे रही थी कि उनके मन में क्या चल रहा था। नीचे इसका वीडियो भी मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
प्रीति जिंटा से गले मिलकर खुशी से झूम उठे अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी के सामने मनाया जश्न, देखें ये वायरल VIDEO
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
After today's loss, Gautam Gambhir was looking angry during the handshake with Indian players like Jitesh Sharma and Arshdeep Singh. Look at the attitude of this man; rather than boosting the confidence of players, he was looking at them angrily 💔 pic.twitter.com/0nJTTZ8qfQ — Tejash (@Tejashyyyyy) December 11, 2025
हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
भारतीय कप्तान ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं और शुभमन गिल मिलकर एक अच्छी शुरुआत दे सकते थे क्योंकि हम हर समय अभिषेक शर्मा पर भरोसा नहीं कर सकते। जिस तरह से वह बैटिंग कर रहे हैं, उनका दिन खराब हो सकता है। मुझे, शुभमन और कुछ दूसरे बल्लेबाजों को भारतीय पारी को संभालना चाहिए था। मुझे लगता है कि यह एक स्मार्ट चेज होता। मुझे वह जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। थोड़ी और गहराई से बैटिंग करनी चाहिए थी। लेकिन हां, हम सीखते हैं, हम कोशिश करते हैं और आने वाले अगले गेम में बेहतर करते हैं। हम देखेंगे कि अगले गेम में हमारे लिए क्या होता है।”
यह भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने लिया कटक की हार का बदला, मुल्लांपुर में टीम इंडिया को 51 रन से दी शिकस्त
मुकाबले का हाल
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इस पारी में क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन जोड़े, जबकि डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। इसके जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 62 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
