कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर? रणवीर सिंह की इस सुपरहिट फिल्म में कर चुकी हैं काम
Who Is Samreen Kaur: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीरें शेयर की हैं।
- Written By: यति सिंह
पिछले कई हफ्तों से चल रही तरह-तरह की अटकलों और फैंस के अनुमानों पर आखिरकार पूर्णविराम लग गया है। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा कर दिया है।
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। उन्होंने कैप्शन में केवल माइ पर्सन लिखकर एक दिल वाला इमोजी बनाया।
‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री
‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले सनी देओल का इमोशनल पोस्ट, मां के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?
हाल ही में हुए आईपीएल के दौरान मैदान के बाहर से कई संकेत मिले थे। उस वक्त अर्शदीप के एक स्नैपचैट वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी थी। उस वीडियो में वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे दिख रहे थे।
समरीन कौर ग्लैमर जगत का एक जाना-माना नाम हैं। जम्मू-कश्मीर में 7 सितंबर 1999 को जन्मी समरीन ने साल 2018 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी।
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते ही उन्होंने रणवीर सिंह की चर्चित फिल्म 83 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म नेल पॉलिश और पंजाबी फिल्म सरदार जी 2 में भी नजर आ चुकी हैं।
बादशाह, जुबिन नौटियाल और गुरु रंधावा जैसे बड़े गायकों के म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकीं समरीन के इंस्टाग्राम पर 44 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। समरीन की कुल संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपये आंकी गई है।
