Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री

VVS Laxman India Coach: जिम्बाब्वे बनाम भारत मुकाबले से पहले BCCI का ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्य कोच गौतम गंभीर की जगह लक्ष्मण टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, श्रेयस अय्यर कप्तान की भूमिका में रहेंगे।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 22, 2026 | 01:41 PM

वीवीएस लक्ष्मण (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

VVS Laxman Appointed India Head Coach For Zimbabwe Tour: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुष्टि कर दी है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर आगामी जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी, लेकिन इस दौरे पर गंभीर और उनका कोचिंग स्टाफ टीम के साथ मौजूद नहीं होगा।

गंभीर की गैरमौजूदगी में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया है। जुलाई 2024 में गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद ये पहला मौका होगा जब लक्ष्मण सीनियर भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

BCCI ने नहीं बताई वजह

गौतम गंभीर के इस दौरे पर नहीं जाने के पीछे बीसीसीआई ने किसी विशेष कारण का खुलासा नहीं किया है। हालांकि बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान टीम की कमान कोच के तौर पर वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल

रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन

सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO

अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी; सामने आई ये बड़ी वजह

पहले भी निभा चुके है ये भूमिका

वीवीएस लक्ष्मण इससे पहले भी कई बार भारतीय टीम के कोच की भूमिका निभा चुके हैं। राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के दौरान जब भी सीनियर कोचिंग स्टाफ उपलब्ध नहीं रहा, तब लक्ष्मण ने युवा भारतीय टीम को विदेश दौरों पर गाइड किया था।

नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में युवा खिलाड़ियों के साथ लंबे समय तक काम करने का अनुभव भी लक्ष्मण को इस जिम्मेदारी के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प बनाता है।

जीत की तलाश नें उतरेगी टीम

जिम्बाब्वे दौरे पर भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। भारत को आयरलैंड के खिलाफ दोनों T20 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी और टीम 0-2 से सीरीज गंवा बैठी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर पहला मैच बारिश की वजह से रद्द रहा, जबकि बाकी चार मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा और टीम 0-4 से सीरीज हार गई।

यह भी पढ़ें:- कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल

क्या खत्म हो पाएगा हार का सिलसिला?

भारतीय टीम अपने पिछले छह T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले लगातार हार चुकी है। ऐसे में जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए जीत की पटरी पर लौटने का सुनहरा मौका माना जा रहा है। वीवीएस लक्ष्मण की देखरेख में युवा खिलाड़ियों वाली भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर लगातार हार के सिलसिले को खत्म करने की कोशिश करेगी।

Vvs laxman appointed india head coach zimbabwe series gautam gambhir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 01:41 PM

Topics:  

  • Gautam Gambhir
  • Indian Cricket Team
  • Shreyas Iyer
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.