भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
Indian Junior Hockey Team: हॉकी इंडिया ने भारतीय जूनियर पुरुष टीम का नया हेड कोच फ्रांस के पूर्व खिलाड़ी फ्रेडरिक सोयेज को बनाया है। वह पीआर श्रीजेश की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
फ्रेडरिक सोयेज (फोटो- सोशल मीडिया)
Frederic Soyez Coach of Indian Junior Hockey Team: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए हॉकी इंडिया ने 14 मई को नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। जिसमें हॉकी इंडिया ने ओलपंकि विजेता खिलाड़ी पीआर श्रीजेश की जगह फ्रांस के पूर्व खिलाड़ी फ्रेडरिक सोयेज को हेड कोच पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले ये जिम्मेदारी श्रीजेश संभाल रहे थे। श्रीजेश ने जूनियर हॉकी टीम के साथ करीब डेढ़ साल तक काम किया।
पिछले साल श्रीजेश का कार्यकाल चेन्नई और मदुरै में हुए जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान खत्म हो गया। उनकी मौजूदगी में जूनियर हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था, लेकिन हॉकी इंडिया ने उनका कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया। हांलाकि श्रीजेश ने दोबारा से हेड कोच बनने के लिए आवेदन जरूर किया था, लेकिन हॉकी इंडिया ने उन्हें इस बार ये जिम्मेदारी नहीं सौंपी।
कौन हैं जूनियर हॉकी टीम के नए कोच?
यदि भारत नए जूनियर हॉकी टीम कोच की बात की जाए तो मौजूदा वक्त में उनकी गिनती यूरोप के बेहतरीन हॉकी कोच में की जाती है। फ्रेडरिक सोयेज को हॉकी में कोचिंग का 15 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। वहीं, उनके करियर की बात की जाए तो सोयेज ने साल 1995 से लेकर 2010 तक फ्रांस के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी में कुल 196 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए 195 गोल किए।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम
अपने देश के लिए इंटरनेशनल हॉकी को अलविदा कहने के बाद सोयेज ने इसी खेल में खुद को कोच के तौर पर बनाए रखा। हॉकी से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कदम रखते हुए फ्रांस और स्पेन की टीम के लिए कोच पद की जिम्मेदारी संभाली। वे जब स्पेन के कोच थे तो उस वक्त यानी 2019 में स्पेन की टीम ने यूरोपिय चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फ्रांस के पूर्व खिलाड़ी फ्रेडरिक सोयेज के पास कोचिंग का काफी अनुभव है। उन्होंने 2016, 2020 और 2024 ओलंपिक में कोच की भूमिका निभाई है। इसके अलावा वह 2018 और 2023 हॉकी वर्ल्ड कप में भी टीम के साथ जुड़े रहे। यूरोपीय चैंपियनशिप में भी उनका लंबा अनुभव रहा है, जहां उन्होंने 2013 से 2023 तक लगातार छह टूर्नामेंट में कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली।
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री, श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान
हॉकी इंडिया का बयान
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिलीप टिर्की ने फ्रेडरिक सोयेज की नियुक्ति पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि सोयेज के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का लंबा अनुभव है, जिसका फायदा भारतीय हॉकी को जरूर मिलेगा। टिर्की के अनुसार हॉकी इंडिया 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए लंबी योजना पर काम कर रहा है और इसमें सोयेज की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड का फोकस सिर्फ मौजूदा नतीजों पर नहीं, बल्कि ऐसे खिलाड़ियों का मजबूत समूह तैयार करने पर है जो जूनियर से लेकर सीनियर स्तर तक लगातार बेहतर प्रदर्शन कर सके।
