गावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?
Imran Khan Health: ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी ग्रेग चैपल के को-साइन वाली यह पिटीशन, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान की बिगड़ती सेहत और कानूनी स्थिति के बारे में चिंताजनक खबरों के बीच आई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
इमरान खान (Image- Social Media)
Cricket Captains Appeal: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में सेहत बिगड़ने की खबरों के बीच अब दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गज उनके समर्थन में सामने आए हैं। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव और सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि इमरान खान के साथ निष्पक्ष और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।
पूर्व क्रिकेटरों ने मिलकर जेल में बंद 1992 वर्ल्ड कप विजेता और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के लिए “सही और इंसानी बर्ताव” की मांग की है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
शहबाज शरीफ को लिखा गया पत्र
यह अपील ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी ग्रेग चैपल के सहयोग से तैयार की गई है। इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखते हुए कहा गया कि यह अपील राजनीतिक मुद्दों से परे, खेल भावना और आम इंसानियत के आधार पर की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
केरल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, वीडी सतीशन खुद संभालेंगे वित्त समेत 35 विभाग, किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
शराब की बोतलों पर फलों की तस्वीरें? पैकेजिंग के इस खेल पर भड़के चीफ जस्टिस, कोर्ट में सरकार से पूछा तीखा सवाल
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
पूर्व कप्तानों के बयान के मुख्य प्वाइंट्स
- “हम, अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों के पूर्व कप्तान, गहरी चिंता के साथ लिख रहे हैं कि इमरान खान के साथ कथित बर्ताव और जेल की परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।”
- “इमरान खान ने कप्तान के रूप में पाकिस्तान को 1992 के वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत दिलाई, जो कौशल, साहस और नेतृत्व का प्रतीक थी। इस जीत ने सीमाओं के पार भी पीढ़ियों को प्रेरित किया।”
- “हममें से कई ने उनके खिलाफ मैदान साझा किया, उनकी ऑल-राउंड काबिलियत, करिश्मा और प्रतिस्पर्धी भावना को अपना आदर्श माना। वह अब तक के सबसे बेहतरीन ऑल-राउंडर्स और कप्तानों में से एक हैं।”
- “क्रिकेट के अलावा, इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में भी अपने देश का नेतृत्व किया। पॉलिटिकल दृष्टिकोण से अलग, उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से चुने जाने का सम्मान मिला।”
पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से मांग
- स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए उनकी पसंद के विशेषज्ञ द्वारा तुरंत और नियमित मेडिकल सहायता।
- हिरासत में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार इंसानियत और सम्मानजनक हालात, जिसमें परिवार के करीबी सदस्यों का नियमित आने-जाने की अनुमति शामिल हो।
- बिना किसी देरी या रुकावट के कानूनी प्रक्रिया तक पारदर्शी और निष्पक्ष पहुंच।
- पूर्व कप्तानों ने कहा, “क्रिकेट हमेशा देशों के बीच पुल का काम करता रहा है। मैदान पर साझा इतिहास हमें याद दिलाता है कि खेल में प्रतिस्पर्धा के बावजूद सम्मान और तहज़ीब बनी रहती है। इमरान खान ने अपने पूरे करियर में इसी भावना को दिखाया। हम अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे इसे बनाए रखें।”
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? ये रहा समीकरण
बयान में शामिल प्रमुख पूर्व कप्तान
माइकल एथरटन, एलन बॉर्ड, माइकल ब्रियरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, सुनील गावस्कर, डेविड गॉवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, सर क्लाइव लॉयड, कपिल देव, स्टीव वॉ, जॉन राइट।
