Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?

Nishikant Dubey Defamation Notice: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने निशिकांत दुबे को पोस्ट हटाने के लिए 10 मिनट का अल्टीमेटम दिया है। जवाब में बीजेपी सांसद ने सपा मुखिया पर तंज कसा है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 07, 2026 | 09:24 PM

अखिलेश यादव और निशिकांत दुबे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akhilesh Yadav Warning Nishikant Dubey: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसके पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केके पाल के द्वारा निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा गया था।

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित पुलिस थाने में सपा नेताओं ने निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। सपा नेताओं की शिकायत के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव को कानून का पालन करने की नसीहत तक दे डाली। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता कानून के प्रावधानों के तहत खुद अखिलेश यादव को थाने जाकर शिकायत दर्ज करानी होगी ।

निशिकांत दुबे अखिलेश पर कसा तंज

सपा नेताओं द्वारा मानहानि के कानूनी नोटिस पर बीजेपी सांसद ने पलटवार किया। निशिकांत दुबे ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि अखिलेश यादव, इस तरह का वकील लोग आपको बेइज्जत कर रहा है, मानहानि यदि आपका हुआ है तो नोटिस भी आपकी तरफ से ही आएगा ना, कानून यही कहता है।

सम्बंधित ख़बरें

Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में अब तक 5 लोगों की हुई मौत; 3 अभी भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी

काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO

धीरज धर्म मित्र अरु नारी…चंदा चोरी मामले में चंपत राय का पहला बयान, कहा- मौन धारण किया है, सच सामने आएगा

Ram Mandir Donation Row: चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड

अखिलेश जी @yadavakhilesh इस तरह का वकील लोग आपको बेइज्जत कर रहा है, मानहानि यदि आपका हुआ है तो नोटिस भी आपकी तरफ़ से ही आएगा ना, क़ानून यही कहता है । इस क़ानून को बनाने वाले कमिटि का मैं भी सदस्य था,इसलिए जानकारी है। आपने क्या हालत बना रखी है,कुछ लेते क्यों नहीं? कम से कम विक्स… pic.twitter.com/f0vX2JbKPo — Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 7, 2026

अखिलेश पर तंज कसते हुए दुबे ने लिखा कि इस कानून को बनाने वाली कमेटी का मैं भी सदस्य था इसलिए जानकारी है। आपने क्या हालत बना रखी है। कुछ लेते क्यों नहीं? कम से कम विक्स की गोली ले लीजिए।

अखिलेश ने दिया 10 मिनट का समय

अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर बीजेपी सांसद को चेतावनी देते हुए लिखा कि जितना सत्ता पक्ष के सांसद का विशेषाधिकार होता है, उतना ही विशेषाधिकार विपक्ष के सांसद का भी होता है। पुरुषोत्तम प्रभु राम जी की मर्यादा एवं सामाजिक शालीनता, सभ्यता और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा के सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं कि वो इस झूठे ट्वीट-पोस्ट को डिलीट कर दें अन्यथा उनके खिलाफ तत्काल नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

सार्वजनिक-सार्वभौमिक वैधानिक चेतावनी! जितना सत्ता पक्ष के सांसद का विशेषाधिकार होता है, उतना ही विशेषाधिकार विपक्ष के सांसद का भी होता है। पुरुषोत्तम प्रभु राम जी की मर्यादा एवं सामाजिक शालीनता, सभ्यता और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा के सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 6, 2026

साथ ही ये चेतावनी उन सबको भी है जिन्होंने ये झूठ फैलाया है, वो भी सोशल मीडिया पर तुंरत डिलीट करें और सार्वजनिक माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

ये भी पढे़ं- काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे विवाद की शुरुआत सरवना प्रसाद बालासुब्रमण्यम के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। इस पोस्ट को झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 5 जुलाई को साझा किया था। पोस्ट में उनका दावा था कि अखिलेश यादव से टिन्नू यादव लगातार संपर्क में था। इस पर भाजपा सांसद ने लिखा कि टिन्नू टीपू से ही तो बात कर रहा था?

Akhilesh yadav warning nishikant dubey ram mandir donation theft row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 09:24 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Latest News
  • Nishikant Dubey

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.