पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने बताया इस भारतीय को दुनिया का बेस्ट कप्तान, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप!
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के एक खिलाड़ी को दुनिया के बेस्ट कप्तान बताया है। उन्होंने इसके पीछे एक बड़ा उदाहण भी पेश किया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सलमान बट (फोटो- सोशल मीडिया)
लाहौर: इस वक्त भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन का माहौल खत्म नहीं हुआ है। भारत के रक्षा मंत्री ने कहा बीते शुक्रवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तो शुरुआत है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का सबसे बेहतर कप्तान बताया है।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का करियर विवादों के कारण काफी लंबा नहीं चला। लेकिन उनके खेल का पाकिस्तान में हर कोई दिवाना है। इस वक्त वो क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर आएदिन बयान देते रहते हैं।
सलमान बट ने धोनी को दुनिया के सबसे बेहतर कप्तान बताया
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने घरेलू क्रिकेट में कमेंट्री करते हुए दिखाई देते हैं। इसके अलावा वो पाकिस्तानी टीवी चैनल पर एक्सपर्ट के दौर दिखाई देते हैं। इसी बीच उन्होंने भारत के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तान बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
सलमान बट से पूछा गया कि वो पाकिस्तान के कप्तान रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें दुनिया का सबसे बेस्ट कप्तान कौन लगता है? इसके जवाब में सलमान बट ने कहा कि “देखिए मौजूदा हिस्ट्री जो गुजरी है पिछले 15 सालों में उसमें दुनिया का बेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है। वह एक नबंर का कप्तान है।”
इसके आगे सलमान बट ने कहा “टैक्टिकली स्ट्रेटजिकली उसकी (महेंद्र सिंह धोनी) फिजिकल अपीयरेंस अगर आप देखें तो वह कभी भी ओवर एक्साइटेड फिल्ड में नजर नहीं आता है।”
क्या है विराट कोहली और रोहित शर्मा का वनडे विकल्प? नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया करारा जवाब
इस बात के लिए बट ने एक उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि “एक मैच था बांग्लादेश के खिलाफ। उन्हें लास्ट बॉल पर एक रन चाहिए था। वह मुकाबला वर्ल्ड कप का था। गेंदबाज के साथ बातचीत और प्लॉन बनाने के बाद जब गेंदबाज ने भागना शुरु किया तो उसने अपने एक ग्लव्स को निकालकर पीछे की तरफ रख लिया। इसके बाद फूर्ती के साथ बल्लेबाज को रन आउट कर दिया। जिसके बाद वो मैच जीत गए। रन आउट का डिस्टेंस काफी कम था।”
