-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Former Pakistan Captain Rashid Latif Accused Team Of Match Fixing
वसीम अकरम से लेकर वकार यूनुस तक…, पूरी फिक्सर है पाकिस्तान क्रिकेट टीम, पूर्व कप्तान राशिद लतीफ किया बड़ा खुलासा
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पूर्व दिग्गज कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में वसीम अकरम, वकार यूनिस और मुस्ताक अहमद से जांच में सहयोग न करने की सिफारिश भी की गई थी

राशित लतीफ, वसीम अकरम और वकार यूनुस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान क्रिकेट इस मौजूदा वक्त में अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। आएदिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हैरान करने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान ने भी टीम पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। जी हां, दरअसल हम पूर्व कप्तान राशिद लतीफ की बात कर रहें हैं। राशिद लतीफ पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर्स में से एक हैं। अब उन्होंने पाकिस्तान के लिए साल 1190 के दशक में खेलने वाली टीम के लिए हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा है कि वो अपनी आने वाली किताब में इन सब बातों का खुलासा करने वाले हैं।
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान ने कहा है कि वो इस किताब के लिए काम शुरु कर चुके हैं। इसके बाद पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की असलियत सामने आने वाली है। बता दें कि राशिद लतीफ ने साल 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वो पहली बार अपनी आत्मकथा जारी करने वाले हैं। लतीफ ने बताया वो इस किताब में पाकिस्तान की मैच फिक्सिंग के बारे में बात करने वाले हैं।
पाकिस्तान के खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में शामिल थे- राशिद लतीफ
राशिद लतीफ ने बताया कि साल 1994 में पहली बार मैच फिंक्सिंग की ओर सभी का ध्यान खींचा था, जब उन्होंने और बासित अली ने साउथ अफ्रीका के दौरा के बाद संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद राशिद लतीफ को ड्रेसिंग रूम के मौजूदा माहौल में खेलने का मन नहीं किया। इसके अलावा लतीफ ने बताया कि पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी टीम के मैच हारने में शामिल थे। उन्हें जैसा कहा गया था, उन्होंने ठीक वैसा ही किया।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान
पाकिस्तानी टीम में लंबे वक्त तक चली फिक्सिंग- राशिद लतीफ
इसके बाद लतीफ ने बताया कि इन घटनाओं की वजह से पाकिस्तान में लंबा घोटाला चलता रहा। इन आरोपों की जांच के करने वाली जस्टिस कय्यूम न्यायिक जांच कमेटी ने बाद में सलीम मलिक पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। वहीं, वसीम अकरम, वकार यूनिस, मुश्ताक अहमद सहित कुछ अन्य लोगों पर जांच में सहयोग नहीं करने लिए जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई थी।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फिक्सिंग से परेशान होकर किया था संन्यास की घोषणा- राशिद लतीफ
इसके अलावा राशिद लतीफ ने भी खुलासा किया है कि उन्होंने फिक्सिंग से परेशान होकर संन्यास की घोषणा की थी। बता दें कि उन्होंने साल 2004 में पाकिस्तान टीम से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद ये पहला मौका है जब राशिद ने इतनी बड़ा बात का भंडाफोड़ किया है। अब पाकिस्तान के सभी फैंस को उनकी किताब के प्रकाशित होने का इंतजार है। माना जा रहा है कि राशिद लतीफ की आत्मकथा आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट से कई अन्य राज सामने निकलकर आएंगे।
Former pakistan captain rashid latif accused team of match fixing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Spider-Man बनकर सड़क पर उतरा युवक, बारिश में संभाला ट्रैफिक; लोगों ने कहा- असली हीरो यही है
Jul 09, 2026 | 03:54 PMबरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Jul 09, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर की बदल जाएगी सूरत! सड़कों के चौड़ीकरण के लिए CM फडणवीस से 1510 करोड़ रुपए की भारी-भरकम मांग
Jul 09, 2026 | 03:51 PMEXCLUSIVE: सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया बेकसुर, तो भड़क उठीं राजा रघुवंशी की मां, कह डाली बड़ी बात
Jul 09, 2026 | 03:46 PMमंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
Jul 09, 2026 | 03:43 PMपुणे में बारिश से ST महामंडल को बड़ा झटका, 35% घटी कमाई, कई रूटों पर बस सेवा ठप
Jul 09, 2026 | 03:41 PMक्या NDA में जाएंगे शरद पवार? संजय राउत बोले, उनकी विचारधारा पर शक नहीं, लेकिन शिंदे को सम्मान देना गलत
Jul 09, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














